Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

EDUCATION : बिहार के मदरसों की होगी जांच, 10 दिनों के अंदर शिक्षा विभाग ने मांगी जांच रिपोर्ट

द मीडिया टाइम्स डेस्क, 2  जून   Madrasa to be investigated in Bihar : बिहार के मदरसों में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सम्राट सरकार ने बड़ा…

Jun 2, 2026
2 min read
EDUCATION : बिहार के मदरसों की होगी जांच, 10 दिनों के अंदर शिक्षा विभाग ने मांगी जांच रिपोर्ट

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

 

द मीडिया टाइम्स डेस्क, 2  जून

 

Madrasa to be investigated in Bihar : बिहार के मदरसों में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सम्राट सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। शिक्षा विभाग ने सभी जिलाधिकारियों और जिला शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि राज्यभर के गैर-सरकारी मान्यता प्राप्त एवं वेतनानुदान प्राप्त मदरसों की जांच कराएं। शिक्षा विभाग के सचिव विनोद सिंह गुंजियाल की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि मदरसों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित कराना सरकार की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से मदरसों की व्यवस्था, शिक्षण कार्य, कर्मचारियों की उपस्थिति और छात्रों को मिलने वाली सुविधाओं का भौतिक सत्यापन कराया जाएगा। सरकार ने निरीक्षण के लिए प्रखंड स्तर पर त्रिसदस्यीय समिति गठित करने का निर्देश दिया है। समिति में प्रखंड विकास पदाधिकारी या अंचलाधिकारी को अध्यक्ष, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को सदस्य सचिव तथा संबंधित क्षेत्र के वरिष्ठ प्रधानाध्यापक को सदस्य बनाया जाएगा। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिन मदरसों को राज्य सरकार की ओर से वेतनानुदान मिलता है, वे सभी जांच के दायरे में आएंगे। समिति स्थलीय निरीक्षण कर फोटो और साक्ष्य के साथ रिपोर्ट तैयार करेगी। विभाग ने मदरसों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित कराने का निर्देश देते हुए त्रिसदस्यीय समिति को स्थलीय निरीक्षण करने, अनुदान प्राप्त मदरसों की व्यवस्था और कार्यप्रणाली की समीक्षा, राज्य सरकार से वेतनानुदान पाने वाले मदरसे की जांच करने को कहा गया है। विभाग ने सभी जिलों से दस दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

RECOMMENDED FOR YOU

पटना-इस्लामपुर स्पेशल ट्रेन को 26 फेरों के लिए बढ़ाया गया, 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगी; समय और मार्ग जानें
बिहार • Sep 29, 2026

पटना-इस्लामपुर स्पेशल ट्रेन को 26 फेरों के लिए बढ़ाया गया, 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगी; समय और मार्ग जानें

दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पटना-इस्लामपुर-पटना स्पेशल ट्रेन की परिचालन अवधि बढ़ा दी है. फतुहा के रास्ते चलने वाली ट्रेन की कुल 26 फेरे बढ़ाये गये हैं.

The Media Times.Live News Desk
पटना: 4 लाख म्यूटेशन आवेदन खारिज, 17,000 अभी भी लंबित; प्रत्येक उपखंड में मामलों की संख्या जानें
बिहार • Sep 29, 2026

पटना: 4 लाख म्यूटेशन आवेदन खारिज, 17,000 अभी भी लंबित; प्रत्येक उपखंड में मामलों की संख्या जानें

पटना जिले में नामांतरण, जमाबंदी अभिलेखों में सुधार और छूटी हुई जमाबंदी प्रविष्टियों को जोड़ने से संबंधित हजारों मामले लंबित हैं। ऑनलाइन सिस्टम शुरू होने के बाद अब तक लगभग 11 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से लगभग 4 लाख खारिज कर दिए गए हैं।

The Media Times.Live News Desk
पटना में विरोध प्रदर्शन के दौरान बवाल, डाकबंगला चौराहे पर तनाव; पुलिस ने किया लाठीचार्ज और वॉटर कैनन का इस्तेमाल
बिहार • Sep 28, 2026

पटना में विरोध प्रदर्शन के दौरान बवाल, डाकबंगला चौराहे पर तनाव; पुलिस ने किया लाठीचार्ज और वॉटर कैनन का इस्तेमाल

पैरामेडिकल और नर्सिंग छात्रों सहित वामपंथी संगठन और छात्र विभिन्न मांगों को लेकर पटना में एकत्र हुए

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube