Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Jharkhand

JHARKHAND : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला, संजय सेठ और बाबूलाल मरांडी बोले-यह साधारण घटना नहीं

JHARKHAND : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला, संजय सेठ और बाबूलाल मरांडी बोले-यह साधारण घटना नहीं   द मीडिया टाइम्स डेस्क,17 जून…

Jun 17, 2026
2 min read
JHARKHAND : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला, संजय सेठ और बाबूलाल मरांडी बोले-यह साधारण घटना नहीं

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

 

 

JHARKHAND : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला, संजय सेठ और बाबूलाल मरांडी बोले-यह साधारण घटना नहीं

 

द मीडिया टाइम्स डेस्क,17 जून

 

RSS News : झारखंड की राजधानी रांची के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) कार्यालय पर मंगलवार देर रात पेट्रोल बम से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में किसी को कोई चोट नहीं आई है। घटना की जानकारी मिलते बाबूलाल मरांडी, सीपी सिंह, संजय सेठ आरएसएस ऑफिस पहुंचे। पुलिस की टीम भी जांच करने पहुंची है। सीसीटीवी फुटेज में दो हमलावर पेट्रोल बम आरएसएस ऑफिस पर फेंकने की कोशिश करते नजर आये। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। सांसद संजय सेठ ने कहा कि 12:36 पर दो युवक आकर पेट्रोल बम से हमला करते हैं। एक दूसरी मंजिल पर, एक नीचे। उन्होंने कहा कि ये साधारण घटना नहीं है, ये हमारी मां पर हमला है। जिस नीयत से ये हमला किया गया है पुलिस प्रशासन को उस नीयत का पता लगाना चाहिए। उन्होंने कहा सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि एक टैक्सी है और सपोर्ट में एक मोटरसाइकिल है। उन्होंने कहा कि युवक एक बार नहीं दो बार आए हैं। एक बार आए हैं, अपना चेहरा छुपाया, बम मारा, फिर चले गए। फिर वापस आए और दूसरा बम चलाया। इनकी योजना लंबी थी। उन्होंने कहा कि बदमाशों की जल्द गिरफ्तारी हो। घटना के बारे में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि संघ कार्यालय में इस प्रकार का हमला होता है तो ये कोई छोटी-मोटी घटना नहीं है। ये बड़ी घटना है। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारियों और डीसी से बात हुई है। पुलिस प्रशासन इस मामले को गंभीरता से ले और जितनी जल्दी हो सके दोनों अपराधी को पकड़े। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि क्षेत्र में पुलिस पिकेट की व्यवस्था हो जिससे कि घटना की पुनरावृत्ति न हो।

RECOMMENDED FOR YOU

कोल्हान में आवारा कुत्तों का बढ़ रहा खतरा, कुत्तों के काटने के मामले बढ़ने से बढ़ी चिंता
झारखंड • Sep 29, 2026

कोल्हान में आवारा कुत्तों का बढ़ रहा खतरा, कुत्तों के काटने के मामले बढ़ने से बढ़ी चिंता

जमशेदपुर और अन्य शहरी और आवासीय क्षेत्रों में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या ने हमलों और कुत्ते के काटने की घटनाओं पर चिंता बढ़ा दी है

The Media Times.Live News Desk
केनरा बैंक डकैती मामले में चतरा से दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया, जमशेदपुर पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है
झारखंड • Sep 29, 2026

केनरा बैंक डकैती मामले में चतरा से दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया, जमशेदपुर पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है

गोलमुरी बैंक डकैती में चतरा कनेक्शन का दावा, डिज्नीलैंड मेले में काम करने वाले चार लोगों से पूछताछ

The Media Times.Live News Desk
झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने 30 सितंबर को बंद का आह्वान किया है
झारखंड • Sep 29, 2026

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने 30 सितंबर को बंद का आह्वान किया है

आंदोलनकारियों की मांगों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाते हुए संगठन ने बंद से पहले पूर्वी सिंहभूम में अपना जन संपर्क अभियान तेज कर दिया है.

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube