Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

PATNA CRIME : पटना में दिनदहाड़े दो पक्षों के बीच गोलीबारी, गिट्टी कारोबार को लेकर खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल

द मीडिया टाइम्स डेस्क, 4 जून Patna firing: गुरुवार को राजधानी पटना तावड़तोड़ गोलियों की आवाज से दहल उठी। जिले के खुशरूपुर थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव में गुरुवार…

Jun 4, 2026
3 min read
PATNA CRIME : पटना में दिनदहाड़े दो पक्षों के बीच गोलीबारी, गिट्टी कारोबार को लेकर खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल 

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

 

द मीडिया टाइम्स डेस्क, 4 जून

Patna firing: गुरुवार को राजधानी पटना तावड़तोड़ गोलियों की आवाज से दहल उठी। जिले के खुशरूपुर थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव में गुरुवार को गिट्टी सप्लाई और कारोबार को लेकर चल रहे पुराने विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। कारोबार को लेकर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई और फायरिंग शुरू हो गई। इस घटना में दो महिलाओं समेत तीन लोग घायल हो गए, जिसके बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच काफी समय से गिट्टी आपूर्ति और व्यवसाय को लेकर तनाव चल रहा था। गुरुवार को किसी बात को लेकर विवाद फिर से उभर आया। पहले दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई, लेकिन कुछ ही देर में मामला नियंत्रण से बाहर हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान एक पक्ष के लोगों ने हथियार निकाल लिए और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।

अचानक हुई गोलीबारी से गांव में अफरा-तफरी मच गई। गोलियों की आवाज सुनते ही आसपास मौजूद लोग अपनी जान बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। कुछ देर के लिए पूरे इलाके में भय और तनाव का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने बताया कि लगातार चली गोलियों से लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए।

इस घटना में 26 वर्षीय दीपक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि दीपक कुमार, रविंद्र प्रसाद के पुत्र हैं और उनके पेट में गोली लगी है। गोली लगने के बाद हालत बिगड़ गई, जिसके बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।

इस गोलीबारी की चपेट में दो महिलाएं भी आ गईं। घायलों में 12 वर्षीय नेहा कुमारी और 50 वर्षीय सोना देवी शामिल हैं। दोनों के पैर में गोली या छर्रे लगने की जानकारी सामने आई है। दोनों को भी उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद घायलों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना की सूचना मिलते ही खुशरूपुर थाना पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। इसके अलावा वरिष्ठ अधिकारियों को भी मामले की जानकारी दी गई। फतुहा डीएसपी-2 ने बताया कि प्रारंभिक जांच में गिट्टी सप्लाई और कारोबार को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद की बात सामने आई है। इसी विवाद के दौरान फायरिंग हुई, जिसमें तीन लोग घायल हुए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल पर जांच टीम भेजी गई है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि फायरिंग की शुरुआत किस पक्ष ने की और घटना में कितने लोग शामिल थे।घटना के बाद चैनपुर गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

 

RECOMMENDED FOR YOU

पटना-इस्लामपुर स्पेशल ट्रेन को 26 फेरों के लिए बढ़ाया गया, 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगी; समय और मार्ग जानें
बिहार • Sep 29, 2026

पटना-इस्लामपुर स्पेशल ट्रेन को 26 फेरों के लिए बढ़ाया गया, 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगी; समय और मार्ग जानें

दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पटना-इस्लामपुर-पटना स्पेशल ट्रेन की परिचालन अवधि बढ़ा दी है. फतुहा के रास्ते चलने वाली ट्रेन की कुल 26 फेरे बढ़ाये गये हैं.

The Media Times.Live News Desk
पटना: 4 लाख म्यूटेशन आवेदन खारिज, 17,000 अभी भी लंबित; प्रत्येक उपखंड में मामलों की संख्या जानें
बिहार • Sep 29, 2026

पटना: 4 लाख म्यूटेशन आवेदन खारिज, 17,000 अभी भी लंबित; प्रत्येक उपखंड में मामलों की संख्या जानें

पटना जिले में नामांतरण, जमाबंदी अभिलेखों में सुधार और छूटी हुई जमाबंदी प्रविष्टियों को जोड़ने से संबंधित हजारों मामले लंबित हैं। ऑनलाइन सिस्टम शुरू होने के बाद अब तक लगभग 11 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से लगभग 4 लाख खारिज कर दिए गए हैं।

The Media Times.Live News Desk
पटना में विरोध प्रदर्शन के दौरान बवाल, डाकबंगला चौराहे पर तनाव; पुलिस ने किया लाठीचार्ज और वॉटर कैनन का इस्तेमाल
बिहार • Sep 28, 2026

पटना में विरोध प्रदर्शन के दौरान बवाल, डाकबंगला चौराहे पर तनाव; पुलिस ने किया लाठीचार्ज और वॉटर कैनन का इस्तेमाल

पैरामेडिकल और नर्सिंग छात्रों सहित वामपंथी संगठन और छात्र विभिन्न मांगों को लेकर पटना में एकत्र हुए

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube