Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

PATNA HIGH COURT: पटना हाईकोर्ट की चीफ जस्टिस बनीं मीनाक्षी मदन राय, 12 जुलाई तक होगा कार्यकाल, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

दी मीडिया टाइम्स डेस्क, 5 जून Bihar News : वरिष्ठ न्यायाधीश मीनाक्षी मदन राय ने पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ…

Jun 5, 2026
2 min read
PATNA HIGH COURT: पटना हाईकोर्ट की चीफ जस्टिस बनीं मीनाक्षी मदन राय, 12 जुलाई तक होगा कार्यकाल, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

 

 

दी मीडिया टाइम्स डेस्क, 5 जून

Bihar News : वरिष्ठ न्यायाधीश मीनाक्षी मदन राय ने पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली। राजधानी पटना स्थित लोक भवन में बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने उन्हें शपथ दिलाई। इस अवसर पर न्यायपालिका, प्रशासन और विधि जगत से जुड़े कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।शपथ ग्रहण के बाद दोपहर में पटना उच्च न्यायालय परिसर में उनके सम्मान में विशेष समारोह का आयोजन किया गया, जहां न्यायाधीशों, अधिवक्ताओं और न्यायिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। न्यायमूर्ति मीनाक्षी मदन राय पटना हाईकोर्ट की 48वीं मुख्य न्यायाधीश के रूप में जिम्मेदारी संभाल रही हैं।न्यायमूर्ति मीनाक्षी मदन राय का न्यायिक सफर काफी प्रेरणादायक माना जाता है। उनका जन्म 12 जुलाई 1964 को सिक्किम में हुआ था। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित लेडी श्री राम कॉलेज से राजनीति विज्ञान में स्नातक की पढ़ाई पूरी। इसके बाद उन्होंने कैंपस लॉ सेंटर से एलबी की डिग्री हासिल की और विधि के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की। वर्ष 1990 में वह दिल्ली बार एसोसिएशन से जुड़े और दिल्ली उच्च न्यायालय तथा भारत के सर्वोच्च न्यायालय में अधिवक्ता के रूप में प्रैक्टिस की। इसी दौरान उन्होंने सिक्किम न्यायिक सेवा परीक्षा उत्तीर्ण की और सिविल जज के रूप में न्यायिक सेवा में प्रवेश किया। इसके बाद उन्होंने विभिन्न न्यायिक पदों पर कार्य करते हुए अपनी पहचान एक दक्ष और अनुभवी न्यायाधीश के रूप में स्थापित की। हालांकि उनका कार्यकाल अपेक्षाकृत छोटा रहने वाला है। न्यायमूर्ति मीनाक्षी मदन राय 12 जुलाई को सेवानिवृत्त होने वाली हैं।

RECOMMENDED FOR YOU

पटना-इस्लामपुर स्पेशल ट्रेन को 26 फेरों के लिए बढ़ाया गया, 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगी; समय और मार्ग जानें
बिहार • Sep 29, 2026

पटना-इस्लामपुर स्पेशल ट्रेन को 26 फेरों के लिए बढ़ाया गया, 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगी; समय और मार्ग जानें

दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पटना-इस्लामपुर-पटना स्पेशल ट्रेन की परिचालन अवधि बढ़ा दी है. फतुहा के रास्ते चलने वाली ट्रेन की कुल 26 फेरे बढ़ाये गये हैं.

The Media Times.Live News Desk
पटना: 4 लाख म्यूटेशन आवेदन खारिज, 17,000 अभी भी लंबित; प्रत्येक उपखंड में मामलों की संख्या जानें
बिहार • Sep 29, 2026

पटना: 4 लाख म्यूटेशन आवेदन खारिज, 17,000 अभी भी लंबित; प्रत्येक उपखंड में मामलों की संख्या जानें

पटना जिले में नामांतरण, जमाबंदी अभिलेखों में सुधार और छूटी हुई जमाबंदी प्रविष्टियों को जोड़ने से संबंधित हजारों मामले लंबित हैं। ऑनलाइन सिस्टम शुरू होने के बाद अब तक लगभग 11 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से लगभग 4 लाख खारिज कर दिए गए हैं।

The Media Times.Live News Desk
पटना में विरोध प्रदर्शन के दौरान बवाल, डाकबंगला चौराहे पर तनाव; पुलिस ने किया लाठीचार्ज और वॉटर कैनन का इस्तेमाल
बिहार • Sep 28, 2026

पटना में विरोध प्रदर्शन के दौरान बवाल, डाकबंगला चौराहे पर तनाव; पुलिस ने किया लाठीचार्ज और वॉटर कैनन का इस्तेमाल

पैरामेडिकल और नर्सिंग छात्रों सहित वामपंथी संगठन और छात्र विभिन्न मांगों को लेकर पटना में एकत्र हुए

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube