Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Politics

WEST BANGAL POLITICS : शुभेंदु कैबिनेट का विस्तार, मंत्रिमंडल में 35 नये चेहरे शामिल, इनमें 10 कैबिनेट मंत्री

द मीडिया टाइम्स डेस्क, 1 जून Bengal news : पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली सरकार का सोमवार को पहला मंत्रिमंडल विस्तार किया गया। लोकभवन में राज्यपाल आरएन…

Jun 1, 2026
2 min read
WEST BANGAL POLITICS : शुभेंदु कैबिनेट का विस्तार, मंत्रिमंडल में 35 नये चेहरे शामिल, इनमें 10 कैबिनेट मंत्री

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

द मीडिया टाइम्स डेस्क, 1 जून

Bengal news : पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली सरकार का सोमवार को पहला मंत्रिमंडल विस्तार किया गया। लोकभवन में राज्यपाल आरएन रवि ने 35 मंत्रियों को शपथ दिलाई। यह मंत्रिमंडल विस्तार सरकार गठन के बाद अब तक का सबसे बड़ा प्रशासनिक कदम माना जा रहा है।पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के गठन के बाद पहला मंत्रिमंडल विस्तार सोमवार को हुआ। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली सरकार में 35 नए मंत्रियों को शामिल किया गया। राज्यपाल आरएन रवि ने सोमवार सुबह 11 बजे लोकभवन में सभी मंत्रियों को सामूहिक शपथ दिलाई। इस मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली सरकार की कैबिनेट में मंत्रियों की कुल संख्या 41 हो गई है। मंत्रिमंडल विस्तार को विभिन्न विभागों में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने और शासन को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। 294 सदस्यीय विधानसभा में किसी सरकार के लिए मंत्रियों की अधिकतम संख्या 44 हो सकती है, ऐसे में मंत्रिमंडल अभी भी तीन पद कम है। शुभेंदु सरकार में स्वपनदास गुप्ता, दूध कुमार मंडल, दीपक बर्मन, मनोज उरांव, गौरी शंकर घोष, अर्जुन सिंह, तपस रॉय, शरद्वत मुखर्जी, जगन्नाथ चट्टोपाध्याय और शंकर घोष ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। वहीं, भाजपा विधायक राजेश महाता, इंद्रनील खान और मालती रावा रॉय ने स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। शेष को राज्य मंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई।

RECOMMENDED FOR YOU

"क्या बांग्लादेशी घुसपैठिए और मृत मतदाता आपके थे?" संजय निरुपम ने एसआईआर पर सवालों को लेकर कांग्रेस पर पलटवार किया
राजनीति • Sep 29, 2026

"क्या बांग्लादेशी घुसपैठिए और मृत मतदाता आपके थे?" संजय निरुपम ने एसआईआर पर सवालों को लेकर कांग्रेस पर पलटवार किया

मुंबई: चुनाव आयोग की विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया पर कांग्रेस और विपक्षी दल लगातार सवाल उठा रहे हैं. इस बीच, शिवसेना प्रवक्ता संजय निरुपम ने कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार किया है और एसआईआर का बचाव किया है.

The Media Times.Live News Desk
यूपी चुनाव चर्चा: कांग्रेस-सपा सीट बंटवारे और रैली योजनाओं से सक्रियता बढ़ी, मैनपुरी-सैफई कार्यक्रम पर शिवपाल यादव की प्रतिक्रिया
राजनीति • Sep 28, 2026

यूपी चुनाव चर्चा: कांग्रेस-सपा सीट बंटवारे और रैली योजनाओं से सक्रियता बढ़ी, मैनपुरी-सैफई कार्यक्रम पर शिवपाल यादव की प्रतिक्रिया

कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच सीटों के बंटवारे और संयुक्त रैलियों पर बातचीत जारी है क्योंकि मैनपुरी और सैफई में कांग्रेस की संभावित रैली को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

The Media Times.Live News Desk
शरद पवार ने एनसीपी (एसपी) के किसी भी संगठन के साथ विलय से इनकार किया, कहा कि पार्टी अपना आधार मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित करेगी
राजनीति • Sep 27, 2026

शरद पवार ने एनसीपी (एसपी) के किसी भी संगठन के साथ विलय से इनकार किया, कहा कि पार्टी अपना आधार मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित करेगी

एनसीपी (शरदचंद्र पवार) प्रमुख ने विलय की अटकलों को खारिज कर दिया और कहा कि पार्टी अपनी स्वतंत्र राजनीतिक पहचान बनाए रखेगी

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube