Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Politics

अगर भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाना है तो यूपी को अपनी भूमिका निभानी होगी- योगी आदित्यनाथ.

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन की बदौलत यूपी की विकास दर पिछले 6 वर्षों में दुगनी हुई है। सच तो यह है कि प्रधानमंत्री मोदी ने 2018 के पूर्व…

Feb 17, 2023
2 min read
अगर भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाना है तो यूपी को अपनी भूमिका निभानी होगी- योगी आदित्यनाथ.

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times
आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन की बदौलत यूपी की विकास दर पिछले 6 वर्षों में दुगनी हुई है। सच तो यह है कि प्रधानमंत्री मोदी ने 2018 के पूर्व इन्वेस्टर समिट में हमारे लिए लक्ष्य निर्धारित कर दिया था । अगर भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थ व्यवस्था बनानी है तो यूपी को अपनी भूमिका निभानी होगी।
हमने भारत के अन्य राज्यों और प्रमुख देशों में अध्ययन हेतु अपनी टीमें भेजी ताकि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से पहले हम प्रदेश की जीडीपी से ज्यादा निवेश के प्रस्ताव ला सकें। वास्तव में देखा जाए तो विकास परक उद्देश्यों और कार्यों के चलते आज उत्तर प्रदेश के विकास दर करीब 8 फ़ीसदी है।
आज हमारे पास 96लाख  एम एस एम ई इकाइयां है। हमारा निर्यात दोगुना हो गया है। यूपी में इंफ्रास्ट्रक्चर है , एक्सप्रेसवे के चलते अच्छी कनेक्टिविटी है, नए एयरपोर्ट हैं, लैंड लॉक राज्य से परे हमारे पास जलमार्ग हैं। पिछले 6 वर्षों में हमने 6 लाख से अधिक नौकरियां दीं। अगले कुछ सालों में यूपी लाखों नौकरियां और देगा।
हम जल्द ही अन्य नौकरियों और निवेश की घोषणा करेंगे, आज देश में यूपी  की कानून व्यवस्था को लेकर लोगों कि धारणा  बिल्कुल बदल चुकी है। ऐसा संपूर्ण देशवासी स्वीकार करते हैं।
प्रधानमंत्री मोदी हम सब की प्रेरणा है। हम सरकारी तौर पर दूसरे राज्यों की नीतियों का अध्ययन कर रहे हैं और अपनी नीति को तैयार करने में लगे हैं। हम चार लाख करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव को धरातल पर अवश्य उतारेंगे।

RECOMMENDED FOR YOU

"क्या बांग्लादेशी घुसपैठिए और मृत मतदाता आपके थे?" संजय निरुपम ने एसआईआर पर सवालों को लेकर कांग्रेस पर पलटवार किया
राजनीति • Sep 29, 2026

"क्या बांग्लादेशी घुसपैठिए और मृत मतदाता आपके थे?" संजय निरुपम ने एसआईआर पर सवालों को लेकर कांग्रेस पर पलटवार किया

मुंबई: चुनाव आयोग की विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया पर कांग्रेस और विपक्षी दल लगातार सवाल उठा रहे हैं. इस बीच, शिवसेना प्रवक्ता संजय निरुपम ने कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार किया है और एसआईआर का बचाव किया है.

The Media Times.Live News Desk
यूपी चुनाव चर्चा: कांग्रेस-सपा सीट बंटवारे और रैली योजनाओं से सक्रियता बढ़ी, मैनपुरी-सैफई कार्यक्रम पर शिवपाल यादव की प्रतिक्रिया
राजनीति • Sep 28, 2026

यूपी चुनाव चर्चा: कांग्रेस-सपा सीट बंटवारे और रैली योजनाओं से सक्रियता बढ़ी, मैनपुरी-सैफई कार्यक्रम पर शिवपाल यादव की प्रतिक्रिया

कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच सीटों के बंटवारे और संयुक्त रैलियों पर बातचीत जारी है क्योंकि मैनपुरी और सैफई में कांग्रेस की संभावित रैली को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

The Media Times.Live News Desk
शरद पवार ने एनसीपी (एसपी) के किसी भी संगठन के साथ विलय से इनकार किया, कहा कि पार्टी अपना आधार मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित करेगी
राजनीति • Sep 27, 2026

शरद पवार ने एनसीपी (एसपी) के किसी भी संगठन के साथ विलय से इनकार किया, कहा कि पार्टी अपना आधार मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित करेगी

एनसीपी (शरदचंद्र पवार) प्रमुख ने विलय की अटकलों को खारिज कर दिया और कहा कि पार्टी अपनी स्वतंत्र राजनीतिक पहचान बनाए रखेगी

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube