कोल्हापुर. महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले के विशालगढ़ किले में अतिक्रमण रोधी अभियान के दौरान भीड़ ने पुलिसकर्मियों पथराव कर दिया और सम्पत्तियों को नुकसान पहुंचाया। इस संबंध में पूर्व सांसद संभाजीराजे छत्रपति समेत करीब 500 लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। जबकि, 21 को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, इम्तियाज जलील ने संभाजीराजे की आलोचना की। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन (एआईएमआईएम) के इम्तियाज जलील ने राज्यसभा के पूर्व सदस्य और कोल्हापुर राजघराने के वंशज संभाजीराजे छत्रपति पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “आप दिल्ली जा सकते थे क्योंकि मुसलमानों ने आपको वोट दिया था। हम आपका सम्मान करते थे लेकिन चूंकि आपने विशालगढ़ किले में हिंसक विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया, इसलिए हमें आश्चर्य है कि क्या आप वास्तव में शाहू महाराज के वंशज हैं जलील ने आरोप लगाया कि अतिक्रमण रोधी अभियान में कानूनी प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया और लोगों के घरों में तोड़फोड़ की गई और उपद्रवियों द्वारा वाहनों को जला दिया गया। उन्होंने सवाल किया, “क्या महाराष्ट्र में जंगल राज है?”

"क्या बांग्लादेशी घुसपैठिए और मृत मतदाता आपके थे?" संजय निरुपम ने एसआईआर पर सवालों को लेकर कांग्रेस पर पलटवार किया
मुंबई: चुनाव आयोग की विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया पर कांग्रेस और विपक्षी दल लगातार सवाल उठा रहे हैं. इस बीच, शिवसेना प्रवक्ता संजय निरुपम ने कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार किया है और एसआईआर का बचाव किया है.


