Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Crime

ओडिशा में रोज़ 15 दुष्कर्म के मामले, कांग्रेस का भाजपा सरकार पर बड़ा आरोप

नई दिल्ली, 19 जून। कांग्रेस पार्टी ने ओडिशा में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार के…

Jun 19, 2025
2 min read
ओडिशा में रोज़ 15 दुष्कर्म के मामले, कांग्रेस का भाजपा सरकार पर बड़ा आरोप

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

नई दिल्ली, 19 जून। कांग्रेस पार्टी ने ओडिशा में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार के बीते एक साल का कार्यकाल बेटियों के लिए बेहद भयावह रहा है। कांग्रेस की महिला इकाई की अध्यक्ष अलका लांबा ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि पिछले 11 महीनों में राज्य की करीब 28,000 महिलाओं के साथ विभिन्न प्रकार के अत्याचार हुए हैं।

अलका लांबा ने एक प्रेस वार्ता में कहा, “ओडिशा में प्रतिदिन औसतन 15 बलात्कार के मामले सामने आ रहे हैं। यह आंकड़ा किसी भी सभ्य समाज के लिए शर्मनाक है। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भाजपा सरकार पूरी तरह विफल रही है।”

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि राज्य में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर कोई सख्त कार्रवाई नहीं हो रही। पार्टी ने ओडिशा सरकार से मांग की कि वह अपराध के इन मामलों की विस्तृत जांच कराए और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तत्काल प्रभाव से ठोस कदम उठाए।

अलका लांबा ने यह भी कहा कि कांग्रेस इन मामलों को लेकर पूरे राज्य में जनजागरण अभियान चलाएगी और पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी।

वहीं, भाजपा की ओर से इस पर अभी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। लेकिन कांग्रेस के आरोपों ने राज्य की राजनीति में हलचल जरूर मचा दी है।

RECOMMENDED FOR YOU

हिंदू कॉलेज के छात्र के कथित उत्पीड़न पर डीयू के तीन छात्र निलंबित
अपराध • Sep 28, 2026

हिंदू कॉलेज के छात्र के कथित उत्पीड़न पर डीयू के तीन छात्र निलंबित

लॉ सेंटर-II में एलएलबी की पढ़ाई कर रहे तीन छात्रों को दिल्ली पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया

The Media Times.Live News Desk
गोवा बीजेपी विधायक के बेटे पर सड़क विवाद के दौरान वकील को गाली देने और धमकी देने का आरोप
अपराध • Sep 27, 2026

गोवा बीजेपी विधायक के बेटे पर सड़क विवाद के दौरान वकील को गाली देने और धमकी देने का आरोप

एक 70 वर्षीय वकील ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि विधायक के बेटे ने सड़क संबंधी विवाद के दौरान अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और धमकियां दीं।

The Media Times.Live News Desk
22 वर्षीय निमिष ठाकुरिया गुवाहाटी होमस्टे में मृत पाए गए, दोस्त आसिफ अली गिरफ्तार
अपराध • Sep 26, 2026

22 वर्षीय निमिष ठाकुरिया गुवाहाटी होमस्टे में मृत पाए गए, दोस्त आसिफ अली गिरफ्तार

पुलिस को हत्या का संदेह है क्योंकि विश्वविद्यालय की एक छात्रा उस कमरे में मृत पाई गई जहां वह गिरफ्तार व्यक्ति के साथ रह रही थी

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube