Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

गया डीसीए ने बेगूसराय को हराकर फाइनल में बनाई जगह

द मीडिया टाइम्स डेस्क पटना, 18 मई: श्यामल सिन्हा अंडर-16 एकदिवसीय ट्रॉफी 2025-26 के सेमीफाइनल में गया डीसीए ने बेगूसराय डीसीए को 65 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश कर…

May 18, 2026
1 min read
गया डीसीए ने बेगूसराय को हराकर फाइनल में बनाई जगह

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

द मीडिया टाइम्स डेस्क
पटना, 18 मई: श्यामल सिन्हा अंडर-16 एकदिवसीय ट्रॉफी 2025-26 के सेमीफाइनल में गया डीसीए ने बेगूसराय डीसीए को 65 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। जानकी स्टेडियम, सीतामढ़ी में खेले गए मुकाबले में गया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 46.3 ओवर में 238 रन बनाए। टीम की ओर से आकाश कुमार ने 89, संगम कुमार ने 37 और ऋषिकेश राज ने 30 रन की पारी खेली।
बेगूसराय की ओर से अमन कुमार, रमन कश्यप, राहुल गिरी और आर्यन पोद्दार ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में बेगूसराय की टीम 42.1 ओवर में 173 रन पर ऑलआउट हो गई। युवराज महतो ने 71 रन बनाकर संघर्ष किया, जबकि आर्यन पोद्दार ने 25 रन जोड़े।
गया के गेंदबाज संगम कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट झटके। मोहम्मद मुश्ताक अहमद ने 3 विकेट लिए। इस जीत के साथ गया डीसीए ने फाइनल में जगह बना ली, जहां उसका मुकाबला भोजपुर डीसीए से होगा।

RECOMMENDED FOR YOU

पटना-इस्लामपुर स्पेशल ट्रेन को 26 फेरों के लिए बढ़ाया गया, 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगी; समय और मार्ग जानें
बिहार • Sep 29, 2026

पटना-इस्लामपुर स्पेशल ट्रेन को 26 फेरों के लिए बढ़ाया गया, 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगी; समय और मार्ग जानें

दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पटना-इस्लामपुर-पटना स्पेशल ट्रेन की परिचालन अवधि बढ़ा दी है. फतुहा के रास्ते चलने वाली ट्रेन की कुल 26 फेरे बढ़ाये गये हैं.

The Media Times.Live News Desk
पटना: 4 लाख म्यूटेशन आवेदन खारिज, 17,000 अभी भी लंबित; प्रत्येक उपखंड में मामलों की संख्या जानें
बिहार • Sep 29, 2026

पटना: 4 लाख म्यूटेशन आवेदन खारिज, 17,000 अभी भी लंबित; प्रत्येक उपखंड में मामलों की संख्या जानें

पटना जिले में नामांतरण, जमाबंदी अभिलेखों में सुधार और छूटी हुई जमाबंदी प्रविष्टियों को जोड़ने से संबंधित हजारों मामले लंबित हैं। ऑनलाइन सिस्टम शुरू होने के बाद अब तक लगभग 11 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से लगभग 4 लाख खारिज कर दिए गए हैं।

The Media Times.Live News Desk
पटना में विरोध प्रदर्शन के दौरान बवाल, डाकबंगला चौराहे पर तनाव; पुलिस ने किया लाठीचार्ज और वॉटर कैनन का इस्तेमाल
बिहार • Sep 28, 2026

पटना में विरोध प्रदर्शन के दौरान बवाल, डाकबंगला चौराहे पर तनाव; पुलिस ने किया लाठीचार्ज और वॉटर कैनन का इस्तेमाल

पैरामेडिकल और नर्सिंग छात्रों सहित वामपंथी संगठन और छात्र विभिन्न मांगों को लेकर पटना में एकत्र हुए

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube