द मीडिया टाइम्स डेस्क
पटना, 15 मई : बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ, जिला शाखा पटना की ओर से शनिवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा।
संघ के जिला मंत्री अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि राज्य सामान्य परिषद के निर्णय के अनुसार बिहार राज्य के सभी सिविल सर्जनों के समक्ष कर्मचारियों की ज्वलंत मांगों को लेकर एक दिवसीय प्रदर्शन और धरना दिया जाएगा। इसी कड़ी में पटना जिला शाखा की ओर से भी सिविल सर्जन, पटना के समक्ष प्रदर्शन कर मांग पत्र सौंपा जाएगा।
धरना कार्यक्रम सरकार द्वारा आवंटित धरना स्थल गर्दनीबाग, पटना में आयोजित होगा। कार्यक्रम सुबह 11 बजे से लेकर अपराह्न 3 बजे तक चलेगा। संघ ने कहा है कि प्रदर्शन के माध्यम से स्वास्थ्य कर्मचारियों की समस्याओं और मांगों को सरकार एवं आम जनता तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

पटना-इस्लामपुर स्पेशल ट्रेन को 26 फेरों के लिए बढ़ाया गया, 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगी; समय और मार्ग जानें
दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पटना-इस्लामपुर-पटना स्पेशल ट्रेन की परिचालन अवधि बढ़ा दी है. फतुहा के रास्ते चलने वाली ट्रेन की कुल 26 फेरे बढ़ाये गये हैं.



