Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Crime

चिकित्सक दुष्कर्म-हत्या मामला : एनएचआरसी ने बंगाल सरकार और राज्य पुलिस को नोटिस जारी किया

द मीडिया टाइम्स डेस्क  नयी दिल्ली: राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी)ने कोलकाता के एक सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक महिला चिकित्सक के साथ दुष्कर्म के बाद की गई उसकी…

Aug 13, 2024
2 min read
चिकित्सक दुष्कर्म-हत्या मामला : एनएचआरसी ने बंगाल सरकार और राज्य पुलिस को नोटिस जारी किया

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

द मीडिया टाइम्स डेस्क 

नयी दिल्ली: राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी)ने कोलकाता के एक सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक महिला चिकित्सक के साथ दुष्कर्म के बाद की गई उसकी हत्या के मामले में पश्चिम बंगाल सरकार और राज्य के पुलिस प्रमुख को नोटिस जारी किया है।आयोग ने मंगलवार को कहा कि उसने अधिकारियों से दो सप्ताह में रिपोर्ट तलब की है।यहां जारी एक विज्ञप्ति में एनएचआरसी ने कहा कि उसने मीडिया में आई उस खबर पर स्वत: संज्ञान लिया है जिसके मुताबिक कोलकाता के सरकारी आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के सभागार में जूनियर महिला डॉक्टर मृत पाई गई थी।आयोग ने कहा, ‘‘

खबर के अनुसार, मृतका के शरीर पर खरोंच के निशान थे, जो यह संकेत देते हैं कि घटना के समय संघर्ष हुआ था। खबर के अनुसार, परिवार ने आरोप लगाया है कि पीड़िता के साथ बलात्कार किया गया और उसकी हत्या कर दी गई।’’अधिकार निकाय ने कहा कि यदि मीडिया में आई खबर की विषय-वस्तु सही है तो यह पीड़िता के मानवाधिकारों के उल्लंघन का गंभीर मुद्दा है। तदनुसार पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को नोटिस जारी कर दो सप्ताह में विस्तृत रिपोर्ट तलब की जाती है।बयान के मुताबिक, रिपोर्ट में पुलिस द्वारा की जा रही जांच की वर्तमान स्थिति, जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ की गई कार्रवाई, तथा मृतका के परिजनों को दिए गए मुआवजे (यदि कोई हो) का विवरण शामिल होने की उम्मीद है।आयोग ने यह भी जानना चाहा है कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्राधिकारियों द्वारा क्या कदम उठाए गए हैं या उठाए जाने वाले हैं।महिला डॉक्टर का शव शुक्रवार की सुबह बरामद किया गया था। इस सिलसिले में शनिवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।

RECOMMENDED FOR YOU

हिंदू कॉलेज के छात्र के कथित उत्पीड़न पर डीयू के तीन छात्र निलंबित
अपराध • Sep 28, 2026

हिंदू कॉलेज के छात्र के कथित उत्पीड़न पर डीयू के तीन छात्र निलंबित

लॉ सेंटर-II में एलएलबी की पढ़ाई कर रहे तीन छात्रों को दिल्ली पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया

The Media Times.Live News Desk
गोवा बीजेपी विधायक के बेटे पर सड़क विवाद के दौरान वकील को गाली देने और धमकी देने का आरोप
अपराध • Sep 27, 2026

गोवा बीजेपी विधायक के बेटे पर सड़क विवाद के दौरान वकील को गाली देने और धमकी देने का आरोप

एक 70 वर्षीय वकील ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि विधायक के बेटे ने सड़क संबंधी विवाद के दौरान अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और धमकियां दीं।

The Media Times.Live News Desk
22 वर्षीय निमिष ठाकुरिया गुवाहाटी होमस्टे में मृत पाए गए, दोस्त आसिफ अली गिरफ्तार
अपराध • Sep 26, 2026

22 वर्षीय निमिष ठाकुरिया गुवाहाटी होमस्टे में मृत पाए गए, दोस्त आसिफ अली गिरफ्तार

पुलिस को हत्या का संदेह है क्योंकि विश्वविद्यालय की एक छात्रा उस कमरे में मृत पाई गई जहां वह गिरफ्तार व्यक्ति के साथ रह रही थी

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube