Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Jharkhand

जमशेदपुर में शराब दुकान में आग लगने से हड़कंप

जमशेदपुर: जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बारीडीह बाजार स्थित एक देसी और अंग्रेजी शराब दुकान में आज सवेरे आग लग गई। यह घटना सुबह करीब 8:00 बजे हुई, जब…

Mar 27, 2025
2 min read
जमशेदपुर में शराब दुकान में आग लगने से हड़कंप

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

जमशेदपुर: जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बारीडीह बाजार स्थित एक देसी और अंग्रेजी शराब दुकान में आज सवेरे आग लग गई। यह घटना सुबह करीब 8:00 बजे हुई, जब वाइन शॉप के कर्मचारी अरविंद कुमार को सूचना मिली कि उनकी दुकान में आग लग गई है। जानकारी मिलते ही अरविंद कुमार तुरंत दुकान पहुंचे और सिदगोड़ा थाना तथा अग्निशमन विभाग को सूचित किया।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और झारखंड सरकार की दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश की। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत……. के बाद आग पर नियंत्रण पाया। हालांकि, इस बीच दुकान में रखे लगभग 70 हजार रुपये नगद और बड़ी संख्या में शराब की बोतलें जलकर राख हो गईं। दुकान में आग लगने से बड़ी वित्तीय हानि हुई है।

वहीं, घटना की सूचना मिलते ही सिदगोड़ा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह पाया गया कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी हो सकती है, लेकिन इसकी पूरी पुष्टि जांच के बाद ही की जाएगी।

स्थानीय लोग इस घटना को लेकर चिंतित हैं और सरकार से मांग कर रहे हैं कि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए और कड़े सुरक्षा उपाय किए जाएं। अब पुलिस और अग्निशमन विभाग के अधिकारियों द्वारा मामले की पूरी जांच की जा रही है।

RECOMMENDED FOR YOU

कोल्हान में आवारा कुत्तों का बढ़ रहा खतरा, कुत्तों के काटने के मामले बढ़ने से बढ़ी चिंता
झारखंड • Sep 29, 2026

कोल्हान में आवारा कुत्तों का बढ़ रहा खतरा, कुत्तों के काटने के मामले बढ़ने से बढ़ी चिंता

जमशेदपुर और अन्य शहरी और आवासीय क्षेत्रों में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या ने हमलों और कुत्ते के काटने की घटनाओं पर चिंता बढ़ा दी है

The Media Times.Live News Desk
केनरा बैंक डकैती मामले में चतरा से दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया, जमशेदपुर पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है
झारखंड • Sep 29, 2026

केनरा बैंक डकैती मामले में चतरा से दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया, जमशेदपुर पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है

गोलमुरी बैंक डकैती में चतरा कनेक्शन का दावा, डिज्नीलैंड मेले में काम करने वाले चार लोगों से पूछताछ

The Media Times.Live News Desk
झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने 30 सितंबर को बंद का आह्वान किया है
झारखंड • Sep 29, 2026

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने 30 सितंबर को बंद का आह्वान किया है

आंदोलनकारियों की मांगों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाते हुए संगठन ने बंद से पहले पूर्वी सिंहभूम में अपना जन संपर्क अभियान तेज कर दिया है.

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube