Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Business

जिओ का 90 दिनों की वैलिडिटी वाला प्लान, दे रहा है एक्सट्रा डेटा और कीमत मात्र…

द मीडिया टाइम्स  डेस्क:  देश की जाने-माने बिजनेसमैन और एशिया के सबसे अमीर आदमी मुकेश अम्बानी की टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने कुछ दिनों पहले अपने टैरिफ प्लान्स की कीमतों…

Aug 10, 2024
2 min read
जिओ का 90 दिनों की वैलिडिटी वाला प्लान, दे रहा है एक्सट्रा डेटा और कीमत मात्र…

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

द मीडिया टाइम्स 

डेस्क:  देश की जाने-माने बिजनेसमैन और एशिया के सबसे अमीर आदमी मुकेश अम्बानी की टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने कुछ दिनों पहले अपने टैरिफ प्लान्स की कीमतों में इजाफा किया था.

कंपनी अपने यूजर्स को अलग-अलग प्राइस रेंज में कई रिचार्ज प्लान्स ऑफर करती है, जो अलग-अलग बेनिफिट्स के साथ आते हैं. किसी में ज्यादा डेटा मिलता है तो किसी में अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा. पोर्टफोलियो अपडेट करने के बाद कंपनी अपने कस्टमर्स को कई प्रीपेड प्लान्स ऑफर कर रही है, जिनमें से एक प्लान 899 रुपये का भी है. यह प्लान अपनी वैलिडिटी और डेटा बेनिफिट्स के लिए जाना जाता है. आइए आपको इस प्लान के बारे में विस्तार से बताते हैं.

899 रुपये वाले प्लान में क्या मिलता है?

जियो का 899 रुपये का प्रीपेड प्लान 90 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है यानी कि आप इसे 3 महीने तक इस्तेमाल कर सकते हैं. डेटा की बात करें तो इसमें आपको रोजाना 2 GB इंटरनेट की सुविधा मिलती है. साथ ही जियो इस प्लान में यूजर्स को 20 GB एक्सट्रा डेटा भी देता है. इस तरह इस प्लान में आपको कुल 200 GB डेटा मिलता है. इस प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है. मतलब कि आप 90 दिनों तक किसी भी नेटवर्क पर जितना मर्जी उतना कॉलिंग कर सकते हैं.

एडिशनल बेनिफिट्स और 5G इंटरनेट

इस प्लान में यूजर्स को रोजाना 100 SMS की सुविधा भी मिलती है. साथ ही जियो इस प्लान में यूजर्स को एडिशनल बेनिफिट्स भी मिलते हैं. इस प्लान में यूजर्स को जियो टीवी, जियो सिनेमा और जियो क्लाउड का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है. इसके अलावा अगर आप 5G स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं और आपके एरिया में 5G नेटवर्क उपलब्ध है तो आप हाई स्पीड इंटरनेट का भी लाभ उठा सकते हैं.

किसके लिए है यह प्लान?

यह प्लान उन लोगों के लिए बहुत अच्छा है जो ज्यादा डेटा का इस्तेमाल करते हैं और लंबी वैलिडिटी वाला प्लान पसंद करते हैं. अगर आप OTT प्लेटफॉर्म पर वीडियो देखते हैं, गेम खेलते हैं या सोशल मीडिया का ज्यादा उपयोग करते हैं तो यह प्लान आपके लिए परफेक्ट है.

RECOMMENDED FOR YOU

स्टॉकग्रो की मूल कंपनी एसेटग्रो फिनटेक ने आईपीओ के लिए सेबी के पास गोपनीय दस्तावेज दाखिल किए
व्यापार • Sep 29, 2026

स्टॉकग्रो की मूल कंपनी एसेटग्रो फिनटेक ने आईपीओ के लिए सेबी के पास गोपनीय दस्तावेज दाखिल किए

कंपनी की आईपीओ के जरिए ₹2,000-2,500 करोड़ जुटाने की योजना, गोपनीय प्री-फाइलिंग रूट के तहत शुरुआती दस्तावेज दाखिल

The Media Times.Live News Desk
अल नीनो से रबी फसलों को खतरा, खाद्यान्न उत्पादन प्रभावित हो सकता है
व्यापार • Sep 28, 2026

अल नीनो से रबी फसलों को खतरा, खाद्यान्न उत्पादन प्रभावित हो सकता है

कृषि सचिव अतीश चंद्रा ने चेतावनी दी है कि आगामी रबी सीजन चुनौतीपूर्ण हो सकता है, खासकर बारिश पर निर्भर क्षेत्रों के लिए

Vivek Singh
सोने की कीमतों में भारी गिरावट, ₹2,600 से ₹1.50 लाख प्रति 10 ग्राम तक गिरावट
व्यापार • Sep 27, 2026

सोने की कीमतों में भारी गिरावट, ₹2,600 से ₹1.50 लाख प्रति 10 ग्राम तक गिरावट

वैश्विक बाजारों में भारी बिकवाली, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और मजबूत अमेरिकी डॉलर का घरेलू सर्राफा कीमतों पर असर पड़ रहा है

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube