Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
India

द मीडिया टाइम्स एग्ज़िट पोल : दिल्ली चुनाव 2025

द मीडिया टाइम्स डेस्क  दिल्ली विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। 5 फरवरी को राजधानी की 70 सीटों के लिए मतदान होगा और इसके…

Jan 14, 2025
2 min read
द मीडिया टाइम्स एग्ज़िट पोल : दिल्ली चुनाव 2025

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

      द मीडिया टाइम्स डेस्क 

दिल्ली विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। 5 फरवरी को राजधानी की 70 सीटों के लिए मतदान होगा और इसके नतीजे 8 फरवरी को आएंगे। इस बार के चुनाव में आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है। हर किसी के मन में एक ही सवाल है—दिल्ली में इस बार किसकी सरकार बनेगी?

दिल्ली के दिल में क्या है?

द मीडिया टाइम्स ने दिल्ली के मतदाताओं का मूड जानने के लिए एक सर्वेक्षण किया। इस सर्वे में जनता से पूछा गया,

“दिल्ली के दिल में क्या है? सर्वे के परिणाम चौंकाने वाले हैं।

सर्वे के नतीजे:

सर्वेक्षण के अनुसार, एक बार फिर से दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सत्ता वापसी होती दिख रही है। अनुमान है कि आप पार्टी को 70 में से 55 सीटें मिलेंगी, जबकि भाजपा 15 सीटों पर सिमटती नजर आ रही है। कांग्रेस इस बार भी खाता खोलने में असमर्थ लग रही है।

आम आदमी पार्टी ने इस सर्वे को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हुए कहा, *”दिल्लीवालों ने 55 सीटों का प्रचंड बहुमत देकर कहा- ‘दिल्ली के दिल में हैं सिर्फ केजरीवाल। अभी तो ये ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है।'”

पिछले चुनाव का प्रदर्शन:

2020 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 62 सीटों पर जीत दर्ज की थी। तब अरविंद केजरीवाल ने लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद संभाला था।

केजरीवाल बनाम भाजपा:

इस चुनाव में आरोप-प्रत्यारोप भी जमकर हो रहे हैं। अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर मतदाताओं को लुभाने के लिए मुफ्त सामान बांटने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, *”भाजपा इस कदर अहंकारी हो गई है कि उन्हें लगता है कि वे देश को खरीद सकते हैं।”

वहीं, भाजपा ने पलटवार करते हुए कहा कि केजरीवाल को हार का डर सता रहा है। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, “दिल्ली ने अरविंद केजरीवाल को तीन बार मौका दिया है, लेकिन इस बार उनकी विदाई तय है।”

क्या बदलेंगे नतीजे?

दिल्ली के इस चुनावी रण में सियासी पारा चरम पर है। अब देखना होगा कि एग्ज़िट पोल के ये अनुमान 8 फरवरी को हकीकत में बदलते हैं या नहीं।

RECOMMENDED FOR YOU

सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर इंदौर में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस से झड़प
भारत • Sep 30, 2026

सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर इंदौर में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस से झड़प

हरसिद्धि चौराहे से कलेक्टोरेट की ओर निकला पैदल मार्च, बैरिकेडिंग लगाकर रोके जाने पर कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन

The Media Times.Live News Desk
'हर चोटी पर तिरंगा' मिशन: तेलंगाना के युवाओं ने नागालैंड की सबसे ऊंची चोटी पर विजय प्राप्त की
भारत • Sep 29, 2026

'हर चोटी पर तिरंगा' मिशन: तेलंगाना के युवाओं ने नागालैंड की सबसे ऊंची चोटी पर विजय प्राप्त की

भुक्या यशवन्त ने 3,841 मीटर ऊंचे माउंट सारामती पर तिरंगा फहराया, और राष्ट्रीय ध्वज को अब तक 11 राज्यों की सबसे ऊंची चोटियों पर ले गए।

The Media Times.Live News Desk
उत्तरकाशी में फंसे 16 पर्वतारोहियों को हेलीकॉप्टर से सुरक्षित निकाला गया, मौसम साफ होने के बाद बचाव अभियान फिर शुरू
भारत • Sep 29, 2026

उत्तरकाशी में फंसे 16 पर्वतारोहियों को हेलीकॉप्टर से सुरक्षित निकाला गया, मौसम साफ होने के बाद बचाव अभियान फिर शुरू

मौसम की स्थिति में सुधार के बाद, उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बचाव अभियान फिर से शुरू हुआ और 16 और पर्वतारोहियों और पोर्टरों को सुरक्षित निकाला गया

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube