Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Politics

दिल्ली के मेजर ध्यान चंद नेशनल स्टेडियम में राष्ट्रीय जनजातीय महोत्सव ,”आदि महोत्सव” का उद्घाटन.

आदि महोत्सव का उद्घाटन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा जनजातीय समाज का हित उनके लिए व्यक्तिगत रिश्ते और भावनाओं का विषय है। आदि महोत्सव मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम…

Feb 18, 2023
2 min read
दिल्ली के मेजर ध्यान चंद नेशनल स्टेडियम में राष्ट्रीय जनजातीय महोत्सव ,”आदि महोत्सव” का उद्घाटन.

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

आदि महोत्सव का उद्घाटन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा जनजातीय समाज का हित उनके लिए व्यक्तिगत रिश्ते और भावनाओं का विषय है।

आदि महोत्सव मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम में 16 से 27 फरवरी तक आयोजित किया जा रहा है।

आगे प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश गर्व के साथ जनजातीय आबादी के लिए काम कर रहा है। द्रौपदी मुर्मू के रूप में पहली बार एक जनजातीय समाज की एक महिला ने शीर्ष संवैधानिक पद को संभाला है । जनजातीय समाज के लिए बजटीय आवंटन 2014 के बाद कई गुना बढ़ा दिया गया है।

इस उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री मोदी ने जनजातीय समुदाय के कल्याण के लिए उठाए गए सरकार द्वारा कदम का व्यापक रूप से उल्लेख किया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली और देश के सभी राज्यों के लोगों का आह्वान किया कि वे इस आदि महोत्सव का दौरा करें और देश भर की जनजातीय संस्कृति का अनुभव ले। सभी लोग यहां आकर उनके द्वारा निर्मित खाद्य पदार्थों को देखें और यह सुनिश्चित करें कि वह अपने सभी उत्पादों को बेच सकें।

सरकार का पूरा प्रयास इन जनजातियों को देश की मुख्यधारा से जोड़ने का, है सच तो यह है कि जनजातियों ने देश की स्वतंत्रता के आंदोलन में बड़ी भूमिका निभाई थी लेकिन दशकों से इस समुदाय द्वारा किए गए बलिदानों को नजरअंदाज किया जा रहा था। आगे मोदी ने कहा कि उनकी सरकार ने आदिवासी उत्पादों की मांग को बढ़ावा देने के लिए काम किया है। आज देश में 1.25 करोड़ से ज्यादा जनजाति विशेष रूप से महिलाएं 80 लाख से अधिक स्वयं सहायता समूह का हिस्सा है।

आदि महोत्सव विविधता में एकता के भारतीय सामर्थ्य को ऊंचाई देने वाला है। यह महोत्सव विकास और विरासत के विचार को अधिक जीवंत बना रहा है जो पहले खुद को दूर सुदूर समझता था अब सरकार उसके दर पर जा रही है और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ रही है। एक r.s.s. कार्यकर्ता के रूप में और बीजेपी के कार्यकर्ता के रूप में मैंने इस समुदाय के बीच जाकर काम किया है इसलिए आदिवासी समाज का हित मेरे लिए व्यक्तिगत रिश्तो और भावनाओं का विषय है।

RECOMMENDED FOR YOU

"क्या बांग्लादेशी घुसपैठिए और मृत मतदाता आपके थे?" संजय निरुपम ने एसआईआर पर सवालों को लेकर कांग्रेस पर पलटवार किया
राजनीति • Sep 29, 2026

"क्या बांग्लादेशी घुसपैठिए और मृत मतदाता आपके थे?" संजय निरुपम ने एसआईआर पर सवालों को लेकर कांग्रेस पर पलटवार किया

मुंबई: चुनाव आयोग की विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया पर कांग्रेस और विपक्षी दल लगातार सवाल उठा रहे हैं. इस बीच, शिवसेना प्रवक्ता संजय निरुपम ने कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार किया है और एसआईआर का बचाव किया है.

The Media Times.Live News Desk
यूपी चुनाव चर्चा: कांग्रेस-सपा सीट बंटवारे और रैली योजनाओं से सक्रियता बढ़ी, मैनपुरी-सैफई कार्यक्रम पर शिवपाल यादव की प्रतिक्रिया
राजनीति • Sep 28, 2026

यूपी चुनाव चर्चा: कांग्रेस-सपा सीट बंटवारे और रैली योजनाओं से सक्रियता बढ़ी, मैनपुरी-सैफई कार्यक्रम पर शिवपाल यादव की प्रतिक्रिया

कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच सीटों के बंटवारे और संयुक्त रैलियों पर बातचीत जारी है क्योंकि मैनपुरी और सैफई में कांग्रेस की संभावित रैली को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

The Media Times.Live News Desk
शरद पवार ने एनसीपी (एसपी) के किसी भी संगठन के साथ विलय से इनकार किया, कहा कि पार्टी अपना आधार मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित करेगी
राजनीति • Sep 27, 2026

शरद पवार ने एनसीपी (एसपी) के किसी भी संगठन के साथ विलय से इनकार किया, कहा कि पार्टी अपना आधार मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित करेगी

एनसीपी (शरदचंद्र पवार) प्रमुख ने विलय की अटकलों को खारिज कर दिया और कहा कि पार्टी अपनी स्वतंत्र राजनीतिक पहचान बनाए रखेगी

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube