Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
India

दिल्ली में BJP की सरकार, पहली कैबिनेट में होंगे बड़े फैसले – जानिए नया एक्शन प्लान!

दिल्ली में मुख्यमंत्री कौन होगा, इस पर अंतिम फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका से लौटने के बाद लिया जाएगा। लेकिन इस बीच बीजेपी ने सरकार बनाने का पूरा फॉर्मूला…

Feb 13, 2025
2 min read
दिल्ली में BJP की सरकार, पहली कैबिनेट में होंगे बड़े फैसले – जानिए नया एक्शन प्लान!

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

दिल्ली में मुख्यमंत्री कौन होगा, इस पर अंतिम फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका से लौटने के बाद लिया जाएगा। लेकिन इस बीच बीजेपी ने सरकार बनाने का पूरा फॉर्मूला तैयार कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली में डिप्टी सीएम बनाए जाने की संभावना नहीं है और नई सरकार में मुख्यमंत्री समेत सात मंत्रियों का मंत्रिमंडल होगा। सरकार बनते ही पहली ही कैबिनेट बैठक में कई बड़े फैसले लिए जाएंगे, जिनकी घोषणा पहले ही प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी रैलियों में कर दी थी।

केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने संकेत दिया है कि सरकार बनने के तुरंत बाद आयुष्मान भारत योजना को दिल्ली में लागू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 70 साल से ऊपर के बुजुर्गों को इस योजना का लाभ प्राथमिकता के आधार पर मिलेगा। इसके अलावा दिल्ली में तीन बड़े कचरे के ढेरों को पूरी तरह खत्म करने की योजना बनाई गई है। पार्टी महिलाओं से जुड़ी योजनाओं को भी जल्द लागू करने पर विचार कर रही है।

दिल्ली के मुख्य सचिव ने नई सरकार के गठन से पहले सभी विभागों के प्रमुखों के साथ बैठक कर 100 दिन का एक्शन प्लान तैयार करने के निर्देश दिए हैं। सभी विभागों को 15 दिन के भीतर अपनी योजना सौंपने को कहा गया है। इस प्लान में केंद्र सरकार की योजनाओं को तेजी से लागू करना सबसे बड़ी प्राथमिकता होगी, खासकर वे योजनाएं जिन्हें आम आदमी पार्टी सरकार ने स्वीकार नहीं किया था। इसके अलावा, दिल्ली में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए ड्रेनेज सफाई का एक्शन प्लान भी बनाया जाएगा। विभिन्न सरकारी समितियों में खाली पदों को जल्द भरने का निर्देश दिया गया है।

बीजेपी के सत्ता में आने के बाद अब शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां भी जोरों पर हैं। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, भारत मंडपम, रामलीला मैदान और अरुण जेटली स्टेडियम जैसी जगहों पर आयोजन की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। हालांकि, अंतिम फैसला अभी नहीं हुआ है, लेकिन बीजेपी अपनी 27 साल बाद मिली इस ऐतिहासिक जीत का जश्न बड़े स्तर पर मनाने की तैयारी कर रही है। इस भव्य समारोह में NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी शामिल होंगे, वहीं 700 से ज्यादा विस्तारकों को भी आमंत्रित किया जाएगा।

RECOMMENDED FOR YOU

सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर इंदौर में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस से झड़प
भारत • Sep 30, 2026

सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर इंदौर में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस से झड़प

हरसिद्धि चौराहे से कलेक्टोरेट की ओर निकला पैदल मार्च, बैरिकेडिंग लगाकर रोके जाने पर कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन

The Media Times.Live News Desk
'हर चोटी पर तिरंगा' मिशन: तेलंगाना के युवाओं ने नागालैंड की सबसे ऊंची चोटी पर विजय प्राप्त की
भारत • Sep 29, 2026

'हर चोटी पर तिरंगा' मिशन: तेलंगाना के युवाओं ने नागालैंड की सबसे ऊंची चोटी पर विजय प्राप्त की

भुक्या यशवन्त ने 3,841 मीटर ऊंचे माउंट सारामती पर तिरंगा फहराया, और राष्ट्रीय ध्वज को अब तक 11 राज्यों की सबसे ऊंची चोटियों पर ले गए।

The Media Times.Live News Desk
उत्तरकाशी में फंसे 16 पर्वतारोहियों को हेलीकॉप्टर से सुरक्षित निकाला गया, मौसम साफ होने के बाद बचाव अभियान फिर शुरू
भारत • Sep 29, 2026

उत्तरकाशी में फंसे 16 पर्वतारोहियों को हेलीकॉप्टर से सुरक्षित निकाला गया, मौसम साफ होने के बाद बचाव अभियान फिर शुरू

मौसम की स्थिति में सुधार के बाद, उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बचाव अभियान फिर से शुरू हुआ और 16 और पर्वतारोहियों और पोर्टरों को सुरक्षित निकाला गया

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube