Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Maharashtra

देशभर में जन्माष्टमी धूमधाम से, मथुरा में कड़ी सुरक्षा

मथुरा। देशभर में आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े धूमधाम और श्रद्धा से मनाया जा रहा है। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के लिए मथुरा, वृंदावन सहित तमाम तीर्थस्थलों को भव्य…

Aug 16, 2025
2 min read
देशभर में जन्माष्टमी धूमधाम से, मथुरा में कड़ी सुरक्षा

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

मथुरा। देशभर में आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े धूमधाम और श्रद्धा से मनाया जा रहा है। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के लिए मथुरा, वृंदावन सहित तमाम तीर्थस्थलों को भव्य रूप से सजाया गया है। वहीं, लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मथुरा में अभूतपूर्व सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।

प्रशासन ने शहर को चार ज़ोन और 18 सेक्टरों में बांटकर पाँच हजार से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस और सुरक्षाबलों की निगरानी है। सुरक्षा को देखते हुए मथुरा एक अस्थायी सैन्य छावनी जैसा प्रतीत हो रहा है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी आज मथुरा पहुंचेंगे। वे श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे और परिसर में पौधारोपण भी करेंगे।

वृंदावन में यातायात पर रोक
वृंदावन और अन्य प्रमुख तीर्थस्थलों पर भी सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। श्रीकृष्णोत्सव के तीन दिवसीय कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए सभी भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। श्रीकृष्ण जन्मस्थान की ओर जाने वाले मार्गों पर पदयात्रियों की भारी भीड़ के मद्देनजर दुपहिया, तिपहिया और चौपहिया वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।

मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
देशभर के मंदिरों में भजन-कीर्तन, झांकियों और विशेष आयोजनों के साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जा रहा है। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है और भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की झलक पाने को भक्त आतुर दिखे।

RECOMMENDED FOR YOU

"हम अधिकारी बनना चाहते हैं, बस हमें एक शिक्षक दे दो..." छोटी लड़कियों का वीडियो उनकी मांग को पूरा करता है

"हम अधिकारी बनना चाहते हैं, बस हमें एक शिक्षक दे दो..." छोटी लड़कियों का वीडियो उनकी मांग को पूरा करता है

बीड के हिवरपहाड़ी स्कूल के छात्रों ने शिक्षकों की कमी के कारण एक बोतल को माइक्रोफोन के रूप में उपयोग करके एक वीडियो बनाया था और एक शिक्षक की अपील की थी।

The Media Times.Live News Desk
मुंबईकरों के लिए राहत? प्रस्तावित जल कटौती रद्द हो सकती है, मेयर ने दिया अपडेट

मुंबईकरों के लिए राहत? प्रस्तावित जल कटौती रद्द हो सकती है, मेयर ने दिया अपडेट

मुंबई की मेयर रितु तावड़े ने संकेत दिया है कि प्रस्तावित जल आपूर्ति कटौती रद्द की जा सकती है, अंतिम आधिकारिक घोषणा अभी भी प्रतीक्षित है

The Media Times.Live News Desk
मनोज जारांगे पाटिल का बड़ा दावा, कहा- 'जिसे मैंने दोस्त माना वह दुश्मन निकला'

मनोज जारांगे पाटिल का बड़ा दावा, कहा- 'जिसे मैंने दोस्त माना वह दुश्मन निकला'

मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता का दावा है कि उन्हें राजनीतिक और सामाजिक रूप से अलग-थलग करने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन उन्होंने उस व्यक्ति का नाम नहीं बताया जिसका वह जिक्र कर रहे हैं।

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube