द मीडिया टाइम्स डेस्क
पटना 18 मई : जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) पर निशांत कुमार को लेकर की जा रही व्यक्तिगत टिप्पणियों को राजनीतिक बौखलाहट करार दिया है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सह विधान पार्षद नीरज कुमार, डॉ. निहोरा प्रसाद यादव और श्रीमती अंजुम आरा ने सोमवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि निशांत कुमार की बढ़ती लोकप्रियता से आरजेडी घबरा गई है।
जदयू नेताओं ने कहा कि “जय निशांत, तय निशांत” अब पार्टी का लोकप्रिय नारा बन चुका है और निशांत कुमार जनता एवं कार्यकर्ताओं के बीच तेजी से अपनी पहचान बना चुके हैं। उनकी “सद्भाव यात्रा” के दौरान बिहार के विभिन्न क्षेत्रों में जनता ने जिस आत्मीयता के साथ उनका स्वागत किया, उससे यह स्पष्ट हो गया कि लोगों के दिलों में उनके प्रति सम्मान और विश्वास लगातार बढ़ रहा है।
प्रवक्ताओं ने कहा कि निशांत कुमार ने पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के आग्रह पर राजनीति में प्रवेश किया और स्वास्थ्य मंत्री की जिम्मेदारी संभाली। उन्होंने कहा कि जदयू में कभी भी उन्हें उत्तराधिकारी घोषित करने जैसी स्थिति नहीं रही, जबकि आरजेडी में लालू प्रसाद यादव सार्वजनिक मंच से तेजस्वी यादव को अपना उत्तराधिकारी घोषित कर चुके हैं।
जदयू नेताओं ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री बनने के बाद निशांत कुमार ने जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। आयुष्मान कार्ड योजना के दायरे को बढ़ाने का निर्णय उनकी गरीब और वंचित वर्गों के प्रति संवेदनशीलता को दर्शाता है।
आरजेडी को नसीहत देते हुए जदयू प्रवक्ताओं ने कहा कि विपक्ष को व्यक्तिगत और अनर्गल टिप्पणियों से बचना चाहिए।

पटना-इस्लामपुर स्पेशल ट्रेन को 26 फेरों के लिए बढ़ाया गया, 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगी; समय और मार्ग जानें
दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पटना-इस्लामपुर-पटना स्पेशल ट्रेन की परिचालन अवधि बढ़ा दी है. फतुहा के रास्ते चलने वाली ट्रेन की कुल 26 फेरे बढ़ाये गये हैं.



