Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

नीतीश मॉडल पर चलेगी सरकार, अल्पसंख्यकों को डरने की जरूरत नहीं: विजय चौधरी

पटना, 3 मई। राजधानी पटना में आयोजित जनता दल यूनाइटेड की प्रेस वार्ता में बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी ने कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि…

May 3, 2026
2 min read
नीतीश मॉडल पर चलेगी सरकार, अल्पसंख्यकों को डरने की जरूरत नहीं: विजय चौधरी

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

पटना, 3 मई। राजधानी पटना में आयोजित जनता दल यूनाइटेड की प्रेस वार्ता में बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी ने कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि राज्य में नेतृत्व भले ही भारतीय जनता पार्टी के पास हो, लेकिन सरकार का कामकाज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मॉडल पर ही चलेगा।

विजय चौधरी ने कहा कि सरकार की नीतियों में किसी प्रकार का बदलाव नहीं होगा और शासन का फोकस पहले की तरह विकास, सुशासन और जनहित के मुद्दों पर ही रहेगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार निरंतरता के साथ कार्य करेगी।

अल्पसंख्यक समुदाय को लेकर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि किसी को भी डरने की आवश्यकता नहीं है। बिहार में कोई भी व्यक्ति स्वयं को असुरक्षित महसूस नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि अब वह दौर समाप्त हो चुका है, जब किसी दल का नाम लेकर लोगों में भय का माहौल बनाया जाता था।

विजय चौधरी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि लंबे समय से भाजपा का नाम लेकर अल्पसंख्यकों को डराने की राजनीति की जाती रही है, लेकिन अब जनता जागरूक हो चुकी है। उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर भी भ्रम फैलाया गया था और लोगों से कहा गया कि उनकी नागरिकता छिन जाएगी, जबकि ऐसा कुछ नहीं हुआ।

उन्होंने कहा कि इसी प्रकार एसआईआर को लेकर भी भ्रम फैलाया गया, जबकि जमीन पर वैसा कोई व्यापक विरोध देखने को नहीं मिला। इसके बावजूद विपक्ष ने इसे बड़ा मुद्दा बनाने की कोशिश की।

आगामी चुनाव को लेकर विजय चौधरी ने कहा कि बिहार की जनता से वादा किया गया है कि वर्ष 2025 से 2030 तक फिर से नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार कार्य करेगी और उसी दिशा में तैयारी चल रही है।

उन्होंने यह भी कहा कि सम्राट चौधरी की भूमिका भी महत्वपूर्ण है और सरकार समन्वय के साथ आगे बढ़ रही है।

प्रेस वार्ता के दौरान उपमुख्यमंत्री ने संकेत दिया कि राज्य मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द किया जाएगा, जिससे सरकार की कार्यक्षमता और मजबूत होगी।

RECOMMENDED FOR YOU

पटना-इस्लामपुर स्पेशल ट्रेन को 26 फेरों के लिए बढ़ाया गया, 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगी; समय और मार्ग जानें
बिहार • Sep 29, 2026

पटना-इस्लामपुर स्पेशल ट्रेन को 26 फेरों के लिए बढ़ाया गया, 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगी; समय और मार्ग जानें

दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पटना-इस्लामपुर-पटना स्पेशल ट्रेन की परिचालन अवधि बढ़ा दी है. फतुहा के रास्ते चलने वाली ट्रेन की कुल 26 फेरे बढ़ाये गये हैं.

The Media Times.Live News Desk
पटना: 4 लाख म्यूटेशन आवेदन खारिज, 17,000 अभी भी लंबित; प्रत्येक उपखंड में मामलों की संख्या जानें
बिहार • Sep 29, 2026

पटना: 4 लाख म्यूटेशन आवेदन खारिज, 17,000 अभी भी लंबित; प्रत्येक उपखंड में मामलों की संख्या जानें

पटना जिले में नामांतरण, जमाबंदी अभिलेखों में सुधार और छूटी हुई जमाबंदी प्रविष्टियों को जोड़ने से संबंधित हजारों मामले लंबित हैं। ऑनलाइन सिस्टम शुरू होने के बाद अब तक लगभग 11 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से लगभग 4 लाख खारिज कर दिए गए हैं।

The Media Times.Live News Desk
पटना में विरोध प्रदर्शन के दौरान बवाल, डाकबंगला चौराहे पर तनाव; पुलिस ने किया लाठीचार्ज और वॉटर कैनन का इस्तेमाल
बिहार • Sep 28, 2026

पटना में विरोध प्रदर्शन के दौरान बवाल, डाकबंगला चौराहे पर तनाव; पुलिस ने किया लाठीचार्ज और वॉटर कैनन का इस्तेमाल

पैरामेडिकल और नर्सिंग छात्रों सहित वामपंथी संगठन और छात्र विभिन्न मांगों को लेकर पटना में एकत्र हुए

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube