द मीडिया टाइम्स डेस्क
पटना, 13 मई : दधीचि देहदान समिति की ओर से नेत्रदान करने वाले परिवार को श्रद्धांजलि सभा में सम्मानित किया गया। समिति के वरीय सदस्य डॉ. विभूति प्रसन्न सिन्हा की सासु मां के निधन के बाद समिति के माध्यम से उनका नेत्रदान इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में कराया गया था।
नेहरू नगर स्थित आवास पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में दधीचि देहदान समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद, बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह, संजय झा, समिति के महासचिव पद्मश्री बिमल जैन, अरुण सत्यमूर्ति, सुषमा साहू, विनीता मिश्रा, संजीव यादव, गोविंद कानोडीया और शैलेश महाजन सहित अन्य सदस्यों ने धार्मिक एवं परोपकारी परिवार को अंगवस्त्र और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
वक्ताओं ने कहा कि नेत्रदान से दो से तीन लोगों को नई रोशनी मिल सकती है। समिति के सदस्यों ने लोगों से महर्षि दधीचि की अंगदान परंपरा को पुनर्जीवित करने तथा पीड़ित मानवता की सेवा में योगदान देने का आह्वान किया।
समिति के अध्यक्ष गंगा प्रसाद एवं महासचिव बिमल जैन ने लोगों से नेत्रदान एवं अंगदान का संकल्प लेने की अपील की।

पटना-इस्लामपुर स्पेशल ट्रेन को 26 फेरों के लिए बढ़ाया गया, 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगी; समय और मार्ग जानें
दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पटना-इस्लामपुर-पटना स्पेशल ट्रेन की परिचालन अवधि बढ़ा दी है. फतुहा के रास्ते चलने वाली ट्रेन की कुल 26 फेरे बढ़ाये गये हैं.



