Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Crime

न्यायालय का आदेश, प्रदर्शनकारी चिकित्सकों जल्द से जल्द काम पर लौटे

द मीडिया टाइम्स  डेस्क: उच्चतम न्यायालय ने कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में एक परास्नातक महिला प्रशिक्षु चिकित्सक से बलात्कार और उसकी हत्या की घटना के विरोध में प्रदर्शन…

Aug 22, 2024
2 min read
न्यायालय का आदेश, प्रदर्शनकारी चिकित्सकों जल्द से जल्द काम पर लौटे

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

द मीडिया टाइम्स 

डेस्क: उच्चतम न्यायालय ने कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में एक परास्नातक महिला प्रशिक्षु चिकित्सक से बलात्कार और उसकी हत्या की घटना के विरोध में प्रदर्शन कर रहे चिकित्सकों से बृहस्पतिवार को काम पर लौटने को कहा और उन्हें आश्वासन दिया कि उनके काम पर लौटने के बाद उनके खिलाफ कोई प्रतिकूल कार्रवाई नहीं की जाएगी।

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) नागपुर के रेजिडेंट चिकित्सकों के वकील ने प्रधान न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति जे.बी. पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ से कहा कि चिकित्सक से बलात्कार एवं उसकी हत्या की घटना के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए चिकित्सकों को प्रताड़ित किया जा रहा है।

पीठ ने कहा, ‘‘उनके काम पर वापस आ जाने के बाद हम प्रतिकूल कार्रवाई न करने के लिए अधिकारियों पर दबाव डालेंगे। अगर चिकित्सक काम नहीं करेंगे तो जन स्वास्थ्य ढांचा कैसे चल पाएगा?’’ उसने कहा कि अगर इसके बाद भी कोई कठिनाई हो तो न्यायालय के पास आएं, लेकिन पहले काम पर लौटें। सरकारी अस्पताल के सम्मेलन कक्ष में चिकित्सक से कथित बलात्कार और उसकी हत्या की घटना के खिलाफ देश भर में प्रदर्शन हो रहे हैं। आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में नौ अगस्त को महिला चिकित्सक का शव मिला था। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिफ्तार किया है।

RECOMMENDED FOR YOU

हिंदू कॉलेज के छात्र के कथित उत्पीड़न पर डीयू के तीन छात्र निलंबित
अपराध • Sep 28, 2026

हिंदू कॉलेज के छात्र के कथित उत्पीड़न पर डीयू के तीन छात्र निलंबित

लॉ सेंटर-II में एलएलबी की पढ़ाई कर रहे तीन छात्रों को दिल्ली पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया

The Media Times.Live News Desk
गोवा बीजेपी विधायक के बेटे पर सड़क विवाद के दौरान वकील को गाली देने और धमकी देने का आरोप
अपराध • Sep 27, 2026

गोवा बीजेपी विधायक के बेटे पर सड़क विवाद के दौरान वकील को गाली देने और धमकी देने का आरोप

एक 70 वर्षीय वकील ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि विधायक के बेटे ने सड़क संबंधी विवाद के दौरान अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और धमकियां दीं।

The Media Times.Live News Desk
22 वर्षीय निमिष ठाकुरिया गुवाहाटी होमस्टे में मृत पाए गए, दोस्त आसिफ अली गिरफ्तार
अपराध • Sep 26, 2026

22 वर्षीय निमिष ठाकुरिया गुवाहाटी होमस्टे में मृत पाए गए, दोस्त आसिफ अली गिरफ्तार

पुलिस को हत्या का संदेह है क्योंकि विश्वविद्यालय की एक छात्रा उस कमरे में मृत पाई गई जहां वह गिरफ्तार व्यक्ति के साथ रह रही थी

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube