Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Crime

पंजाब नेशनल बैंक में फिल्मी स्टाइल में लूट को दिया अंजाम

इंदौर/ लूट की वारदात पंजाब नेशनल बैंक में हुई शुरुआती जांच के मुताबिक बदमाश ने सूचना के बाद डीसीपी अभिनव विश्वकर्मा और अन्य अफसर मौके पर पहुंचे है। प्राथमिक जानकारी…

Jul 17, 2024
1 min read
पंजाब नेशनल बैंक में फिल्मी स्टाइल में लूट को दिया अंजाम

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

इंदौर/ लूट की वारदात पंजाब नेशनल बैंक में हुई शुरुआती जांच के मुताबिक बदमाश ने सूचना के बाद डीसीपी अभिनव विश्वकर्मा और अन्य अफसर मौके पर पहुंचे है। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक एक बदमाश हवा में फायर कर बैक के यहां से बैग लेकर फरार हुआ है। पुलिस अफसरों को फुटेज मिले हैं, जिसमें बदमाश बैक से निकल रहे कस्टमर के साथ वारदात कर फरार हुआ है। फिलहाल पुलिस लूटेरे की जानकारी जुटाने में लगी है। लूट की राशि करीब दस लाख के लगभग बताई जा रही है।मौके पर पहुंचे एडीशनल सीपी अमित सिंह ने बताया कि बदमाश के पास लायसेंसी जैसी 315 जैसी बंदूक थी। बदमाश बैक के अंदर आया, जिसमें सबसे पहले फायर कर दहशत फैलाई। इसके बाद काउंटर पर बैठी महिला से रुपए बैग में भरवाए इसके बाद फरार हो गया। वहीं पुलिस ने अंदेशा जताया कि वारदात को अंजाम देने वाला बदमाश एक्स मिलिट्री का रिटायर्ड कर्मी हो सकता है। पुलिस को ऐसी शंका है कि उसके साथ ओर भी बदमाश साथ होंगे। उनके बारे में जानकारी निकाली जा रही है। मौके पर क्राइम ब्रांच की टीम भी पहुंची है।

RECOMMENDED FOR YOU

हिंदू कॉलेज के छात्र के कथित उत्पीड़न पर डीयू के तीन छात्र निलंबित
अपराध • Sep 28, 2026

हिंदू कॉलेज के छात्र के कथित उत्पीड़न पर डीयू के तीन छात्र निलंबित

लॉ सेंटर-II में एलएलबी की पढ़ाई कर रहे तीन छात्रों को दिल्ली पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया

The Media Times.Live News Desk
गोवा बीजेपी विधायक के बेटे पर सड़क विवाद के दौरान वकील को गाली देने और धमकी देने का आरोप
अपराध • Sep 27, 2026

गोवा बीजेपी विधायक के बेटे पर सड़क विवाद के दौरान वकील को गाली देने और धमकी देने का आरोप

एक 70 वर्षीय वकील ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि विधायक के बेटे ने सड़क संबंधी विवाद के दौरान अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और धमकियां दीं।

The Media Times.Live News Desk
22 वर्षीय निमिष ठाकुरिया गुवाहाटी होमस्टे में मृत पाए गए, दोस्त आसिफ अली गिरफ्तार
अपराध • Sep 26, 2026

22 वर्षीय निमिष ठाकुरिया गुवाहाटी होमस्टे में मृत पाए गए, दोस्त आसिफ अली गिरफ्तार

पुलिस को हत्या का संदेह है क्योंकि विश्वविद्यालय की एक छात्रा उस कमरे में मृत पाई गई जहां वह गिरफ्तार व्यक्ति के साथ रह रही थी

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube