Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

पटना में सुभासपा का कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न, ओम प्रकाश राजभर ने संगठन मजबूती पर दिया जोर

पटना, 6 मई 2026 | सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के तत्वावधान में बुधवार को पटना स्थित श्री कृष्ण चेतना परिषद, दरोगाराय पथ में एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन एवं सम्मान…

May 6, 2026
2 min read
पटना में सुभासपा का कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न, ओम प्रकाश राजभर ने संगठन मजबूती पर दिया जोर

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

पटना, 6 मई 2026 | सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के तत्वावधान में बुधवार को पटना स्थित श्री कृष्ण चेतना परिषद, दरोगाराय पथ में एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और वर्ष 2025 बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी की ओर से चुनाव लड़ चुके प्रत्याशी शामिल हुए।

सम्मेलन के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव सह उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व राज्य मंत्री डॉ. अरविंद राजभर उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ओम प्रकाश राजभर ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बिहार में पार्टी तेजी से अपने जनाधार का विस्तार कर रही है और कार्यकर्ताओं की मेहनत से आने वाले समय में सुभासपा एक मजबूत राजनीतिक ताकत के रूप में उभरेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों और विचारधारा को पहुंचाने का आह्वान किया।

सम्मेलन में संगठन विस्तार, आगामी राजनीतिक रणनीति, कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा बिहार में पार्टी को मजबूत बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। विभिन्न जिलों से पहुंचे पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार रखे और संगठन को मजबूत करने के लिए सुझाव दिए।

कार्यक्रम के दौरान कई कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया गया। पार्टी नेताओं ने इसे संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि सम्मेलन से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है।

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सह प्रदेश संगठन प्रभारी डॉ. शशि भूषण प्रसाद ने कार्यक्रम में शामिल सभी अतिथियों, कार्यकर्ताओं और मीडिया प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।

RECOMMENDED FOR YOU

पटना-इस्लामपुर स्पेशल ट्रेन को 26 फेरों के लिए बढ़ाया गया, 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगी; समय और मार्ग जानें
बिहार • Sep 29, 2026

पटना-इस्लामपुर स्पेशल ट्रेन को 26 फेरों के लिए बढ़ाया गया, 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगी; समय और मार्ग जानें

दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पटना-इस्लामपुर-पटना स्पेशल ट्रेन की परिचालन अवधि बढ़ा दी है. फतुहा के रास्ते चलने वाली ट्रेन की कुल 26 फेरे बढ़ाये गये हैं.

The Media Times.Live News Desk
पटना: 4 लाख म्यूटेशन आवेदन खारिज, 17,000 अभी भी लंबित; प्रत्येक उपखंड में मामलों की संख्या जानें
बिहार • Sep 29, 2026

पटना: 4 लाख म्यूटेशन आवेदन खारिज, 17,000 अभी भी लंबित; प्रत्येक उपखंड में मामलों की संख्या जानें

पटना जिले में नामांतरण, जमाबंदी अभिलेखों में सुधार और छूटी हुई जमाबंदी प्रविष्टियों को जोड़ने से संबंधित हजारों मामले लंबित हैं। ऑनलाइन सिस्टम शुरू होने के बाद अब तक लगभग 11 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से लगभग 4 लाख खारिज कर दिए गए हैं।

The Media Times.Live News Desk
पटना में विरोध प्रदर्शन के दौरान बवाल, डाकबंगला चौराहे पर तनाव; पुलिस ने किया लाठीचार्ज और वॉटर कैनन का इस्तेमाल
बिहार • Sep 28, 2026

पटना में विरोध प्रदर्शन के दौरान बवाल, डाकबंगला चौराहे पर तनाव; पुलिस ने किया लाठीचार्ज और वॉटर कैनन का इस्तेमाल

पैरामेडिकल और नर्सिंग छात्रों सहित वामपंथी संगठन और छात्र विभिन्न मांगों को लेकर पटना में एकत्र हुए

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube