Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

पति की दीर्घायु के लिए सुहागिन महिलाओं ने की पूजा-अर्चना

द मीडिया टाइम्स डेस्क पटना,16 मई :ज्येष्ठ कृष्ण अमावस्या के अवसर पर शनिवार को सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य की कामना के साथ श्रद्धा…

May 16, 2026
2 min read
पति की दीर्घायु के लिए सुहागिन महिलाओं ने की पूजा-अर्चना

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

द मीडिया टाइम्स डेस्क
पटना,16 मई :ज्येष्ठ कृष्ण अमावस्या के अवसर पर शनिवार को सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य की कामना के साथ श्रद्धा एवं आस्था से वट सावित्री व्रत किया। सुबह से ही महिलाएं सोलह श्रृंगार कर पूजा की तैयारियों में जुटी रहीं। मंदिरों और वट वृक्षों के आसपास विशेष चहल-पहल देखी गई।
महिलाओं ने वट वृक्ष की विधिवत पूजा-अर्चना कर उसकी परिक्रमा की तथा कच्चा सूत बांधकर पति की दीर्घायु की कामना की। इसके बाद सामूहिक रूप से सत्यवान-सावित्री की पारंपरिक कथा सुनी गई। पूजा के उपरांत महिलाओं ने बांस निर्मित पंखे से वट वृक्ष को हवा भी की। धार्मिक मान्यता के अनुसार बांस को वंश वृद्धि और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।
भविष्य पुराण के अनुसार इस व्रत में अंकुरित चने का विशेष महत्व बताया गया है। मान्यता है कि यमराज ने चने के रूप में ही सत्यवान के प्राण सावित्री को वापस किए थे। इसी कारण पूजा में चने का उपयोग शुभ माना जाता है।
सत्यवान-सावित्री की पौराणिक कथा
पौराणिक मान्यता के अनुसार, राजकुमारी सावित्री का विवाह सत्यवान से हुआ था। विवाह से पहले ही यह भविष्यवाणी हो चुकी थी कि सत्यवान की आयु अल्प है, लेकिन सावित्री ने उन्हें ही अपने पति के रूप में चुना। नियत समय आने पर जब सत्यवान की मृत्यु हो गई, तब यमराज उनके प्राण हरकर ले जाने लगे। सावित्री ने अपने दृढ़ संकल्प, तप, बुद्धिमत्ता और पतिव्रता धर्म के बल पर यमराज को प्रसन्न कर लिया। अंततः यमराज ने सत्यवान को पुनर्जीवन प्रदान किया।
तभी से वट सावित्री व्रत को अखंड सौभाग्य, पति की दीर्घायु और सुखी वैवाहिक जीवन का प्रतीक माना जाता है। गांवों से लेकर शहरों तक महिलाओं ने पूरे श्रद्धाभाव और उत्साह के साथ व्रत एवं पूजा संपन्न की।

RECOMMENDED FOR YOU

पटना-इस्लामपुर स्पेशल ट्रेन को 26 फेरों के लिए बढ़ाया गया, 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगी; समय और मार्ग जानें
बिहार • Sep 29, 2026

पटना-इस्लामपुर स्पेशल ट्रेन को 26 फेरों के लिए बढ़ाया गया, 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगी; समय और मार्ग जानें

दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पटना-इस्लामपुर-पटना स्पेशल ट्रेन की परिचालन अवधि बढ़ा दी है. फतुहा के रास्ते चलने वाली ट्रेन की कुल 26 फेरे बढ़ाये गये हैं.

The Media Times.Live News Desk
पटना: 4 लाख म्यूटेशन आवेदन खारिज, 17,000 अभी भी लंबित; प्रत्येक उपखंड में मामलों की संख्या जानें
बिहार • Sep 29, 2026

पटना: 4 लाख म्यूटेशन आवेदन खारिज, 17,000 अभी भी लंबित; प्रत्येक उपखंड में मामलों की संख्या जानें

पटना जिले में नामांतरण, जमाबंदी अभिलेखों में सुधार और छूटी हुई जमाबंदी प्रविष्टियों को जोड़ने से संबंधित हजारों मामले लंबित हैं। ऑनलाइन सिस्टम शुरू होने के बाद अब तक लगभग 11 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से लगभग 4 लाख खारिज कर दिए गए हैं।

The Media Times.Live News Desk
पटना में विरोध प्रदर्शन के दौरान बवाल, डाकबंगला चौराहे पर तनाव; पुलिस ने किया लाठीचार्ज और वॉटर कैनन का इस्तेमाल
बिहार • Sep 28, 2026

पटना में विरोध प्रदर्शन के दौरान बवाल, डाकबंगला चौराहे पर तनाव; पुलिस ने किया लाठीचार्ज और वॉटर कैनन का इस्तेमाल

पैरामेडिकल और नर्सिंग छात्रों सहित वामपंथी संगठन और छात्र विभिन्न मांगों को लेकर पटना में एकत्र हुए

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube