Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी की श्रद्धांजलि सभा में जुटे भाजपा के वरिष्ठ नेता

द मीडिया टाइम्स डेस्क पटना, 13 मई 2026: भाजपा के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी की पुण्यतिथि पर पटना के राजेंद्र नगर स्थित स्मृति पार्क…

May 13, 2026
2 min read
पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी की श्रद्धांजलि सभा में जुटे भाजपा के वरिष्ठ नेता

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

द मीडिया टाइम्स डेस्क

पटना, 13 मई 2026: भाजपा के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी की पुण्यतिथि पर पटना के राजेंद्र नगर स्थित स्मृति पार्क में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सुशील कुमार मोदी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि सुशील मोदी का सार्वजनिक जीवन ईमानदारी, सादगी और जनसेवा का प्रतीक था। उन्होंने बिहार की राजनीति और विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया, जिसे हमेशा याद रखा जाएगा। कार्यक्रम में बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी सहित कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सभा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने सुशील मोदी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी, सादगी और जनसेवा के उच्च आदर्श स्थापित किए। उन्होंने कहा कि बिहार में सुशासन की मजबूत नींव रखने, विकास को नई दिशा देने और संगठन को सशक्त बनाने में सुशील मोदी का योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। सरावगी ने कहा कि सुशील मोदी का प्रेरणादायी व्यक्तित्व और दूरदर्शी नेतृत्व हमेशा कार्यकर्ताओं और नेताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा। उन्होंने कहा कि सुशील मोदी कार्यकर्ताओं के सच्चे नेता थे और उन्होंने हमेशा संगठन तथा कार्यकर्ताओं को सर्वोपरी रखा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सुशील मोदी में कार्यकर्ताओं की क्षमता और कार्यशैली को पहचानने की अद्भुत क्षमता थी। सामाजिक समरसता और संगठनात्मक मजबूती के प्रति उनकी सोच भाजपा के लिए हमेशा मार्गदर्शक बनी रहेगी। श्रद्धांजलि सभा का संयोजन विधायक संजय गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा , सांसद राधामोहन सिंहा, विधायक मंगल पांडेय समेत कई मंत्री, विधायक, विधान पार्षद और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RECOMMENDED FOR YOU

पटना-इस्लामपुर स्पेशल ट्रेन को 26 फेरों के लिए बढ़ाया गया, 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगी; समय और मार्ग जानें
बिहार • Sep 29, 2026

पटना-इस्लामपुर स्पेशल ट्रेन को 26 फेरों के लिए बढ़ाया गया, 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगी; समय और मार्ग जानें

दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पटना-इस्लामपुर-पटना स्पेशल ट्रेन की परिचालन अवधि बढ़ा दी है. फतुहा के रास्ते चलने वाली ट्रेन की कुल 26 फेरे बढ़ाये गये हैं.

The Media Times.Live News Desk
पटना: 4 लाख म्यूटेशन आवेदन खारिज, 17,000 अभी भी लंबित; प्रत्येक उपखंड में मामलों की संख्या जानें
बिहार • Sep 29, 2026

पटना: 4 लाख म्यूटेशन आवेदन खारिज, 17,000 अभी भी लंबित; प्रत्येक उपखंड में मामलों की संख्या जानें

पटना जिले में नामांतरण, जमाबंदी अभिलेखों में सुधार और छूटी हुई जमाबंदी प्रविष्टियों को जोड़ने से संबंधित हजारों मामले लंबित हैं। ऑनलाइन सिस्टम शुरू होने के बाद अब तक लगभग 11 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से लगभग 4 लाख खारिज कर दिए गए हैं।

The Media Times.Live News Desk
पटना में विरोध प्रदर्शन के दौरान बवाल, डाकबंगला चौराहे पर तनाव; पुलिस ने किया लाठीचार्ज और वॉटर कैनन का इस्तेमाल
बिहार • Sep 28, 2026

पटना में विरोध प्रदर्शन के दौरान बवाल, डाकबंगला चौराहे पर तनाव; पुलिस ने किया लाठीचार्ज और वॉटर कैनन का इस्तेमाल

पैरामेडिकल और नर्सिंग छात्रों सहित वामपंथी संगठन और छात्र विभिन्न मांगों को लेकर पटना में एकत्र हुए

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube