Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Jharkhand

बंगाल के बलरामपुर में एनएच में भीषण सड़क हादसा, बोलोरो और ट्रेलर की जोरदार टक्कर में, 2 सगे भाइयों समेत 9 बारातियों की दर्दनाक मौत

पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिला अंतर्गत बलरामपुर थाना क्षेत्र के नामशोल गांव के पास शुक्रवार को सुबह करीब 6 बजे भीषण सड़क हादसा हुआ। बंगाल के आदाबना से नीमडीह लौट…

Jun 20, 2025
2 min read
बंगाल के बलरामपुर में एनएच में भीषण सड़क हादसा, बोलोरो और ट्रेलर की जोरदार टक्कर में, 2 सगे भाइयों समेत 9 बारातियों की दर्दनाक मौत

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिला अंतर्गत बलरामपुर थाना क्षेत्र के नामशोल गांव के पास शुक्रवार को सुबह करीब 6 बजे भीषण सड़क हादसा हुआ। बंगाल के आदाबना से नीमडीह लौट रही बोलेरो को एक ट्रेलर ने विपरीत दिशा में जाकर जोरदार टक्टर मार दिया। इससे बोलोरो के परखच्चे उड़ गए और ट्रेलर सड़क किनारे जाकर पलट गया। घटनास्थल पर बोलोरो पर सवार 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने बलरामपुर अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सभी 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। बोलोरो में सवार सभी लोग बाराती थे इनमें एक बोलोरो का चालक दीपक महतो भी शामिल था।

लाकड़ी के पूर्व मुखिया शिवराम मुदी ने बताया कि इस घटना में तिलाईटांड़ टोला निवासी दो सगे भाइयों विजय महतो और अजय महतो की भी मौत हो गई है जो गोराचांद महतो के पुत्र थे। सभी लोग ईचागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत पातकोम के चिरुगोड़ा गांव से बाराती गए थे। बारात से लौटने के क्रम में यह हादसा हुआ। बोलोरो कार में नीमडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत लाकड़ी टोला तिलाईटांड़ निवासी स्वपन महतो (30), शशांक महतो (35), बृहस्पति महतो (34), अजय महतो (35), विजय महतो (40), गुरुपद महतो (40), कृष्णपद महतो (38), मुड़ू निवासी चालक दीपक महतो (30) रघुनाथपुर निवासी चंद्रमोहन महतो (50) सवार थे। इस घटना की सूचना पाकर पूर्व मुखिया शिवराम मुदी, गंगाधर महतो, अनिल महतो व रोहिन महतो समेत सौ से अधिक लोग बलरामपुर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

RECOMMENDED FOR YOU

कोल्हान में आवारा कुत्तों का बढ़ रहा खतरा, कुत्तों के काटने के मामले बढ़ने से बढ़ी चिंता
झारखंड • Sep 29, 2026

कोल्हान में आवारा कुत्तों का बढ़ रहा खतरा, कुत्तों के काटने के मामले बढ़ने से बढ़ी चिंता

जमशेदपुर और अन्य शहरी और आवासीय क्षेत्रों में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या ने हमलों और कुत्ते के काटने की घटनाओं पर चिंता बढ़ा दी है

The Media Times.Live News Desk
केनरा बैंक डकैती मामले में चतरा से दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया, जमशेदपुर पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है
झारखंड • Sep 29, 2026

केनरा बैंक डकैती मामले में चतरा से दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया, जमशेदपुर पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है

गोलमुरी बैंक डकैती में चतरा कनेक्शन का दावा, डिज्नीलैंड मेले में काम करने वाले चार लोगों से पूछताछ

The Media Times.Live News Desk
झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने 30 सितंबर को बंद का आह्वान किया है
झारखंड • Sep 29, 2026

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने 30 सितंबर को बंद का आह्वान किया है

आंदोलनकारियों की मांगों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाते हुए संगठन ने बंद से पहले पूर्वी सिंहभूम में अपना जन संपर्क अभियान तेज कर दिया है.

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube