Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Business

बजट 2025: क्या हुआ सस्ता, क्या हुआ महंगा?

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को केंद्रीय बजट 2025-26 पेश किया, जिसमें कृषि, एमएसएमई, निवेश और निर्यात को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। उन्होंने इस बजट को…

Feb 2, 2025
1 min read
बजट 2025: क्या हुआ सस्ता, क्या हुआ महंगा?

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को केंद्रीय बजट 2025-26 पेश किया, जिसमें कृषि, एमएसएमई, निवेश और निर्यात को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। उन्होंने इस बजट को ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। कुछ वस्तुओं पर करों में कटौती के कारण उनकी कीमतें कम होंगी, जबकि कुछ पर कर बढ़ने से वे महंगी हो सकती हैं। खासतौर पर, जीवनरक्षक दवाओं पर सीमा शुल्क छूट दी गई है।

क्या हुआ सस्ता?
एलईडी/एलसीडी टीवी, इंटरनेट स्विच, 36 जीवनरक्षक दवाएं, लिथियम-आयन बैटरी स्क्रैप, सीसा, जस्ता और 12 अन्य महत्वपूर्ण खनिज, फ्रोजन मछली, फ्रोजन फिश पेस्ट (सुरीमी) – कस्टम ड्यूटी 30% से घटकर 5% हुई, सिंथेटिक फ्लेवरिंग एसेंस, चमड़े की बेल्ट, जूते, जैकेट, समुद्री उत्पाद, जहाज निर्माण के लिए कच्चे माल पर सीमा शुल्क में 10 साल की छूट, कोबाल्ट उत्पाद।

क्या हुआ महंगा?
इंटरएक्टिव फ्लैट पैनल डिस्प्ले, निटेड फैब्रिक।

पिछले साल सरकार ने कैंसर की दवाओं और मोबाइल फोन पर सीमा शुल्क घटाकर उनकी कीमतों में बड़ी कमी की थी। वहीं, आयातित सोना, चांदी, चमड़े के उत्पाद और समुद्री खाद्य पदार्थ सस्ते हुए थे। इस साल, सरकार ने अमोनियम नाइट्रेट पर 10% और गैर-बायोडिग्रेडेबल प्लास्टिक पर 25% सीमा शुल्क बढ़ा दिया है।

RECOMMENDED FOR YOU

स्टॉकग्रो की मूल कंपनी एसेटग्रो फिनटेक ने आईपीओ के लिए सेबी के पास गोपनीय दस्तावेज दाखिल किए
व्यापार • Sep 29, 2026

स्टॉकग्रो की मूल कंपनी एसेटग्रो फिनटेक ने आईपीओ के लिए सेबी के पास गोपनीय दस्तावेज दाखिल किए

कंपनी की आईपीओ के जरिए ₹2,000-2,500 करोड़ जुटाने की योजना, गोपनीय प्री-फाइलिंग रूट के तहत शुरुआती दस्तावेज दाखिल

The Media Times.Live News Desk
अल नीनो से रबी फसलों को खतरा, खाद्यान्न उत्पादन प्रभावित हो सकता है
व्यापार • Sep 28, 2026

अल नीनो से रबी फसलों को खतरा, खाद्यान्न उत्पादन प्रभावित हो सकता है

कृषि सचिव अतीश चंद्रा ने चेतावनी दी है कि आगामी रबी सीजन चुनौतीपूर्ण हो सकता है, खासकर बारिश पर निर्भर क्षेत्रों के लिए

Vivek Singh
सोने की कीमतों में भारी गिरावट, ₹2,600 से ₹1.50 लाख प्रति 10 ग्राम तक गिरावट
व्यापार • Sep 27, 2026

सोने की कीमतों में भारी गिरावट, ₹2,600 से ₹1.50 लाख प्रति 10 ग्राम तक गिरावट

वैश्विक बाजारों में भारी बिकवाली, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और मजबूत अमेरिकी डॉलर का घरेलू सर्राफा कीमतों पर असर पड़ रहा है

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube