Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Crime

बयान दर्ज कराने से रेप पीड़िता का इनकार, पुलिस से की मांग – ‘आरोपी को मार दो गोली या फिर मुझे’

द मिडिया टाईम्स डेस्क  मध्य प्रदेश के महू  में दो युवा आर्मी ऑफिसर पर बदमाशों ने हमला कर उनकी दो में से एक महिला मित्र का रेप किया. अब इस…

Sep 13, 2024
2 min read
बयान दर्ज कराने से रेप पीड़िता का इनकार, पुलिस से की मांग – ‘आरोपी को मार दो गोली या फिर मुझे’

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

द मिडिया टाईम्स डेस्क 

मध्य प्रदेश के महू  में दो युवा आर्मी ऑफिसर पर बदमाशों ने हमला कर उनकी दो में से एक महिला मित्र का रेप किया. अब इस घटना को लेकर बड़ी जानकारी सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि बुधवार को कुछ बदमाश लोगों को लूटने के लिए बाइक से घूम रहे थे इन लोगों ने आर्मी ऑफिसर से 10 लाख रुपये की भी मांग की थी और ऐसा ना करने पर मारने की धमकी दी थी.

इंडिया एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक जिस महिला के साथ रेप हुआ है उसने बयान देने से इनकार कर दिया है. पुलिस का कहना है कि ऐसे में वे दुविधा में हैं. उधर, मौके पर मौजूद एक आर्मी ऑफिसर की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कराई गई है. जिसमें कहा गया है कि महिला के साथ बुरा बर्ताव किया गया है और मुझे शक है कि उनके साथ कुछ गलत हुआ है

आरोपी को गोली मार दो या मुझे, पीड़िता की मांगए

एक पुलिस अधिकारी ने कहा,वे हमसे केवल यह कहती रहीं कि या तो आरोपी को गोली मार दो या मुझे मार दो. हम समझते हैं कि वह सदमे में है. हम उन लोगों को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रहे हैं जिन्होंने ऐसा किया है.” अधिकारी का कहना है कि लगातार समझाए जाने के बाद भी महिला बयान देने पर राजी नहीं हुई.

इंदौर ग्रामीण के एसप हितिका वसल का कहना है कि वह बयान दर्ज कराने में सहज नहीं है. उनके स्वस्थ होने तक हम इंतजार करेंगे. हमने तीन लोगों अनिल, पवन और रितेश को गिरफ्तार किया है. रितेश को 2019 में हत्या के मामले में बरी किया गया था. बाकी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाए.

RECOMMENDED FOR YOU

हिंदू कॉलेज के छात्र के कथित उत्पीड़न पर डीयू के तीन छात्र निलंबित
अपराध • Sep 28, 2026

हिंदू कॉलेज के छात्र के कथित उत्पीड़न पर डीयू के तीन छात्र निलंबित

लॉ सेंटर-II में एलएलबी की पढ़ाई कर रहे तीन छात्रों को दिल्ली पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया

The Media Times.Live News Desk
गोवा बीजेपी विधायक के बेटे पर सड़क विवाद के दौरान वकील को गाली देने और धमकी देने का आरोप
अपराध • Sep 27, 2026

गोवा बीजेपी विधायक के बेटे पर सड़क विवाद के दौरान वकील को गाली देने और धमकी देने का आरोप

एक 70 वर्षीय वकील ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि विधायक के बेटे ने सड़क संबंधी विवाद के दौरान अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और धमकियां दीं।

The Media Times.Live News Desk
22 वर्षीय निमिष ठाकुरिया गुवाहाटी होमस्टे में मृत पाए गए, दोस्त आसिफ अली गिरफ्तार
अपराध • Sep 26, 2026

22 वर्षीय निमिष ठाकुरिया गुवाहाटी होमस्टे में मृत पाए गए, दोस्त आसिफ अली गिरफ्तार

पुलिस को हत्या का संदेह है क्योंकि विश्वविद्यालय की एक छात्रा उस कमरे में मृत पाई गई जहां वह गिरफ्तार व्यक्ति के साथ रह रही थी

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube