Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

बिहार के लगभग 93 प्रतिशत से अधिक परिवारों के घरों तक पहुंच रहा है शुद्ध पेयजल

2.02 करोड़ परिवारों तक पेयजल सुविधा उपलब्ध कराना लक्ष्य, राज्य में कुल 1,14,450 वार्डों में जलापूर्ति योजनाओं का हो रहा संचालन द मीडिया टाइम्स डेस्क  पटना, 27 मई : लोक…

May 27, 2026
3 min read
बिहार के लगभग 93 प्रतिशत से अधिक परिवारों के घरों तक पहुंच रहा है शुद्ध पेयजल 

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

2.02 करोड़ परिवारों तक पेयजल सुविधा उपलब्ध कराना लक्ष्य, राज्य में कुल 1,14,450 वार्डों में जलापूर्ति योजनाओं का हो रहा संचालन

द मीडिया टाइम्स डेस्क 

पटना, 27 मई : लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के मंत्री संजय कुमार सिंह ने संबोधित किया। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सहयोग से आज सूचना भवन के संवाद कक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता में विभाग के प्रधान सचिव राजेश कुमार सहित वरीय पदाधिकारी एवं अभियंतागण उपस्थित रहे।

मंत्री संजय कुमार सिंह ने कहा कि विभाग राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित, शुद्ध एवं सतत पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक स्तर पर कार्य कर रहा है। हर घर नल का जल योजना और जल गुणवत्ता निगरानी तंत्र को आधुनिक शिकायत निवारण प्रणाली तथा तकनीक आधारित अनुश्रवण व्यवस्था के माध्यम से सशक्त बनाया गया है।

राज्य सरकार ने वर्ष 2015 में प्रत्येक ग्रामीण परिवार तक नल के माध्यम से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की परिकल्पना की थी। इसके तहत वर्ष 2016 से हर घर नल का जल योजना का कार्यान्वयन प्रारंभ हुआ। वर्ष 2016 में जहां मात्र 2.66 लाख परिवार तक नल का जल पहुंचाया गया था, वहीं वर्ष 2026 तक यह संख्या बढ़कर 1.87 करोड़ से अधिक हो गई है। वर्तमान में बिहार के लगभग 93 प्रतिशत से अधिक परिवारों को गृह जल संयोजन के माध्यम से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। विभाग का लक्ष्य कुल 2.02 करोड़ परिवारों तक पेयजल सुविधा उपलब्ध कराना है।

राज्य में कुल 1,14,450 वार्डों में जलापूर्ति योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इनमें लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के अंतर्गत 50,081 योजनाएं तथा पंचायती राज विभाग से हस्तांतरित 70,157 योजनाएं शामिल हैं। विभाग द्वारा वार्ड स्तरीय जलापूर्ति योजनाओं, एकल ग्रामीण योजनाओं तथा बहुग्रामीण जलापूर्ति योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। राज्य के दूरस्थ एवं गुणवत्ता प्रभावित क्षेत्रों में भी सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में विशेष प्रयास किए गए हैं। भूजल में आर्सेनिक, फ्लोराइड एवं आयरन संदूषण से प्रभावित क्षेत्रों के लिए सतही जल आधारित बहुग्रामीण जलापूर्ति योजनाएं विभाग की प्राथमिकता में हैं।

राज्य के विभिन्न जिलों में गंगा, सोन एवं सुरसर नदी को स्रोत बनाकर बहुग्रामीण जलापूर्ति योजनाओं का निर्माण किया गया है। भागलपुर, वैशाली, बक्सर, बेगूसराय, भोजपुर, नवादा, नालंदा एवं अन्य जिलों में संचालित योजनाओं के माध्यम से लाखों लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। 14 योजनाएं पूर्ण होकर चालू हो चुकी हैं जबकि दो निर्माणाधीन हैं। इसके अलावा दो योजनाओं का सर्वेक्षण विभाग द्वारा कराया जा चुका है जो प्रक्रियाधीन है।

RECOMMENDED FOR YOU

पटना-इस्लामपुर स्पेशल ट्रेन को 26 फेरों के लिए बढ़ाया गया, 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगी; समय और मार्ग जानें
बिहार • Sep 29, 2026

पटना-इस्लामपुर स्पेशल ट्रेन को 26 फेरों के लिए बढ़ाया गया, 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगी; समय और मार्ग जानें

दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पटना-इस्लामपुर-पटना स्पेशल ट्रेन की परिचालन अवधि बढ़ा दी है. फतुहा के रास्ते चलने वाली ट्रेन की कुल 26 फेरे बढ़ाये गये हैं.

The Media Times.Live News Desk
पटना: 4 लाख म्यूटेशन आवेदन खारिज, 17,000 अभी भी लंबित; प्रत्येक उपखंड में मामलों की संख्या जानें
बिहार • Sep 29, 2026

पटना: 4 लाख म्यूटेशन आवेदन खारिज, 17,000 अभी भी लंबित; प्रत्येक उपखंड में मामलों की संख्या जानें

पटना जिले में नामांतरण, जमाबंदी अभिलेखों में सुधार और छूटी हुई जमाबंदी प्रविष्टियों को जोड़ने से संबंधित हजारों मामले लंबित हैं। ऑनलाइन सिस्टम शुरू होने के बाद अब तक लगभग 11 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से लगभग 4 लाख खारिज कर दिए गए हैं।

The Media Times.Live News Desk
पटना में विरोध प्रदर्शन के दौरान बवाल, डाकबंगला चौराहे पर तनाव; पुलिस ने किया लाठीचार्ज और वॉटर कैनन का इस्तेमाल
बिहार • Sep 28, 2026

पटना में विरोध प्रदर्शन के दौरान बवाल, डाकबंगला चौराहे पर तनाव; पुलिस ने किया लाठीचार्ज और वॉटर कैनन का इस्तेमाल

पैरामेडिकल और नर्सिंग छात्रों सहित वामपंथी संगठन और छात्र विभिन्न मांगों को लेकर पटना में एकत्र हुए

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube