Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

बिहार में दवा दुकानों पर ताला, मरीज बेहाल ई-फार्मेसी के खिलाफ सड़क पर उतरे केमिस्ट, पटना में दिखा बंद का बड़ा असर ऑनलाइन दवा से ऑफलाइन का बाजार बीमार

द मीडिया टाइम्स डेस्क पटना, 20 मई : पटना में बुधवार सुबह जैसे ही मेडिकल दुकानों के शटर नहीं खुले, लोगों को अंदाजा हो गया कि आज दवा बाजार पूरी तरह…

May 20, 2026
2 min read
बिहार में दवा दुकानों पर ताला, मरीज बेहाल  ई-फार्मेसी के खिलाफ सड़क पर उतरे केमिस्ट, पटना में दिखा बंद का बड़ा असर  ऑनलाइन दवा से ऑफलाइन का बाजार बीमार

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

द मीडिया टाइम्स डेस्क

पटना, 20 मई : पटना में बुधवार सुबह जैसे ही मेडिकल दुकानों के शटर नहीं खुले, लोगों को अंदाजा हो गया कि आज दवा बाजार पूरी तरह बंद है। ऑनलाइन दवा बिक्री (ई-फार्मेसी) और बड़े कॉरपोरेट घरानों के खिलाफ केमिस्टों का गुस्सा सड़क पर दिखाई दिया।

राजधानी के पीएमसीएच, जीएम रोड, मखनिया कुआं, कदमकुआं और अशोक राजपथ इलाके में आम दिनों की तुलना में असामान्य सन्नाटा दिखा। जहां हर वक्त मरीजों और तीमारदारों की भीड़ रहती है, वहां आज लोग बंद दुकानों के बाहर खड़े नजर आए।

All India Organisation of Chemists and Druggists (AIOCD) के आह्वान पर बिहार की करीब 40 हजार दवा दुकानें बंद रहीं। पटना में ही लगभग 7 हजार थोक और खुदरा दवा विक्रेताओं ने कारोबार बंद रखा।

पीएमसीएच के बाहर सबसे ज्यादा परेशानी

सबसे ज्यादा असर पीएमसीएच के आसपास देखने को मिला। इमरजेंसी में भर्ती मरीजों के परिजन दवा के लिए इधर-उधर भटकते रहे। कई लोगों ने आरोप लगाया कि मजबूरी का फायदा उठाकर कुछ जगहों पर प्रिंट रेट से ज्यादा कीमत पर दवाएं बेची गईं। आईजीआईएमएस, एनएमसीएच, समेत अन्य सरकारी अस्तप

एक तीमारदार ने कहा,

“मरीज अंदर भर्ती है, दवा चाहिए तो ज्यादा पैसे देकर भी खरीदना पड़ रहा है।”

सड़क पर उतरे दवा कारोबारी

जगह-जगह केमिस्ट संगठनों के सदस्य जमा होकर नारेबाजी करते दिखे। दुकानदारों का कहना है कि ऑनलाइन कंपनियां भारी डिस्काउंट देकर छोटे मेडिकल स्टोर खत्म करना चाहती हैं।

व्यापारियों का आरोप है कि ई-फार्मेसी कंपनियों की वजह से पारंपरिक मेडिकल दुकानों का कारोबार तेजी से घट रहा है और हजारों परिवारों की रोजी-रोटी पर संकट खड़ा हो गया है।

चुनिंदा दुकानें खुली, फिर भी लोग परेशान : हालांकि इमरजेंसी सेवाओं के लिए कुछ चुनिंदा मेडिकल स्टोर खुले रखे गए, लेकिन अधिकांश जगहों पर मरीजों को दवा नहीं मिल सकी। दिनभर लोग एक दुकान से दूसरी दुकान तक भटकते रहे।

सरकार को चेतावनी

दवा कारोबारियों ने साफ कहा है कि अगर सरकार ने जल्द उनकी मांगों पर फैसला नहीं लिया तो आंदोलन और बड़ा होगा।

केमिस्ट नेताओं का कहना है —

“यह लड़ाई सिर्फ कारोबार की नहीं, छोटे व्यापारियों के अस्तित्व की है।”

RECOMMENDED FOR YOU

पटना-इस्लामपुर स्पेशल ट्रेन को 26 फेरों के लिए बढ़ाया गया, 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगी; समय और मार्ग जानें
बिहार • Sep 29, 2026

पटना-इस्लामपुर स्पेशल ट्रेन को 26 फेरों के लिए बढ़ाया गया, 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगी; समय और मार्ग जानें

दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पटना-इस्लामपुर-पटना स्पेशल ट्रेन की परिचालन अवधि बढ़ा दी है. फतुहा के रास्ते चलने वाली ट्रेन की कुल 26 फेरे बढ़ाये गये हैं.

The Media Times.Live News Desk
पटना: 4 लाख म्यूटेशन आवेदन खारिज, 17,000 अभी भी लंबित; प्रत्येक उपखंड में मामलों की संख्या जानें
बिहार • Sep 29, 2026

पटना: 4 लाख म्यूटेशन आवेदन खारिज, 17,000 अभी भी लंबित; प्रत्येक उपखंड में मामलों की संख्या जानें

पटना जिले में नामांतरण, जमाबंदी अभिलेखों में सुधार और छूटी हुई जमाबंदी प्रविष्टियों को जोड़ने से संबंधित हजारों मामले लंबित हैं। ऑनलाइन सिस्टम शुरू होने के बाद अब तक लगभग 11 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से लगभग 4 लाख खारिज कर दिए गए हैं।

The Media Times.Live News Desk
पटना में विरोध प्रदर्शन के दौरान बवाल, डाकबंगला चौराहे पर तनाव; पुलिस ने किया लाठीचार्ज और वॉटर कैनन का इस्तेमाल
बिहार • Sep 28, 2026

पटना में विरोध प्रदर्शन के दौरान बवाल, डाकबंगला चौराहे पर तनाव; पुलिस ने किया लाठीचार्ज और वॉटर कैनन का इस्तेमाल

पैरामेडिकल और नर्सिंग छात्रों सहित वामपंथी संगठन और छात्र विभिन्न मांगों को लेकर पटना में एकत्र हुए

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube