Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

बिहार से कृषि उत्पादों के निर्यात को मिलेगा पंख, विशेष वातानुकूलित कंटेनर रेल सेवा शुरू करने की मांग

द मीडिया टाइम्स डेस्क पटना, 21 माई : कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स बिहार चैप्टर के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा ने भारत सरकार के रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को…

May 21, 2026
2 min read
बिहार से कृषि उत्पादों के निर्यात को मिलेगा पंख, विशेष वातानुकूलित कंटेनर रेल सेवा शुरू करने की मांग

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

द मीडिया टाइम्स डेस्क

पटना, 21 माई : कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स बिहार चैप्टर के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा ने भारत सरकार के रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र भेजकर बिहार से देश के चार प्रमुख महानगरों — दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता — तक विशेष वातानुकूलित कंटेनर रेल सेवा प्रारंभ करने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि बिहार कृषि प्रधान राज्य है, जहां बड़ी मात्रा में हरी सब्जियां, फल एवं अन्य कृषि उत्पादों का उत्पादन होता है। इसके बावजूद आधुनिक कोल्ड-चेन एवं वातानुकूलित परिवहन सुविधा के अभाव में किसानों और व्यापारियों को भारी आर्थिक क्षति उठानी पड़ती है।

पत्र में उल्लेख किया है कि शीघ्र खराब होने वाले कृषि उत्पादों के सुरक्षित एवं तेज परिवहन के लिए Refrigerated / Air Conditioned कंटेनर रेल सेवा समय की आवश्यकता बन चुकी है। यदि भारतीय रेलवे द्वारा बिहार को देश के बड़े उपभोक्ता बाजारों से आधुनिक कोल्ड-चेन नेटवर्क के माध्यम से जोड़ा जाता है, तो किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य मिलेगा और उत्पादों की गुणवत्ता एवं ताजगी भी बनी रहेगी।

उन्होंने कहा कि इस पहल से न केवल बिहार के कृषि निर्यात को नई गति मिलेगी, बल्कि राज्य में रोजगार और व्यापार के नए अवसर भी सृजित होंगे। साथ ही भारतीय रेलवे के राजस्व में भी उल्लेखनीय वृद्धि संभव है।

CAIT बिहार चैप्टर ने केंद्र सरकार एवं भारतीय रेलवे से मांग की है कि बिहार की कृषि क्षमता को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजारों से जोड़ने के उद्देश्य से शीघ्र विशेष वातानुकूलित कंटेनर रेल सेवा प्रारंभ की जाए।

वर्मा ने विश्वास जताया कि रेल मंत्री किसानों, व्यापारियों एवं बिहार के आर्थिक हितों को ध्यान में रखते हुए इस दिशा में सकारात्मक पहल करेंगे।

RECOMMENDED FOR YOU

पटना-इस्लामपुर स्पेशल ट्रेन को 26 फेरों के लिए बढ़ाया गया, 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगी; समय और मार्ग जानें
बिहार • Sep 29, 2026

पटना-इस्लामपुर स्पेशल ट्रेन को 26 फेरों के लिए बढ़ाया गया, 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगी; समय और मार्ग जानें

दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पटना-इस्लामपुर-पटना स्पेशल ट्रेन की परिचालन अवधि बढ़ा दी है. फतुहा के रास्ते चलने वाली ट्रेन की कुल 26 फेरे बढ़ाये गये हैं.

The Media Times.Live News Desk
पटना: 4 लाख म्यूटेशन आवेदन खारिज, 17,000 अभी भी लंबित; प्रत्येक उपखंड में मामलों की संख्या जानें
बिहार • Sep 29, 2026

पटना: 4 लाख म्यूटेशन आवेदन खारिज, 17,000 अभी भी लंबित; प्रत्येक उपखंड में मामलों की संख्या जानें

पटना जिले में नामांतरण, जमाबंदी अभिलेखों में सुधार और छूटी हुई जमाबंदी प्रविष्टियों को जोड़ने से संबंधित हजारों मामले लंबित हैं। ऑनलाइन सिस्टम शुरू होने के बाद अब तक लगभग 11 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से लगभग 4 लाख खारिज कर दिए गए हैं।

The Media Times.Live News Desk
पटना में विरोध प्रदर्शन के दौरान बवाल, डाकबंगला चौराहे पर तनाव; पुलिस ने किया लाठीचार्ज और वॉटर कैनन का इस्तेमाल
बिहार • Sep 28, 2026

पटना में विरोध प्रदर्शन के दौरान बवाल, डाकबंगला चौराहे पर तनाव; पुलिस ने किया लाठीचार्ज और वॉटर कैनन का इस्तेमाल

पैरामेडिकल और नर्सिंग छात्रों सहित वामपंथी संगठन और छात्र विभिन्न मांगों को लेकर पटना में एकत्र हुए

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube