Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Sports

भारत ने चेन्नई में खेले जा रहे एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के अपने चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियंस दक्षिण कोरिया को 3-2 से हरा दिया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।

अब लीग राउंड यानी राउंड रॉबिन फॉर्मेट के आखिरी तीन मैचों में नौ अगस्त को जापान का मुकाबला चीन से, मलयेशिया का सामना कोरिया से और भारत का सामना पाकिस्तान…

Aug 9, 2023
2 min read
भारत ने चेन्नई में खेले जा रहे एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के अपने चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियंस दक्षिण कोरिया को 3-2 से हरा दिया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

अब लीग राउंड यानी राउंड रॉबिन फॉर्मेट के आखिरी तीन मैचों में नौ अगस्त को जापान का मुकाबला चीन से, मलयेशिया का सामना कोरिया से और भारत का सामना पाकिस्तान से होगा।

भारतीय टीम अब तक इस टूर्नामेंट में अजेय रही है। जब सोमवार को ही मलयेशिया ने जापान को हराया था, तभी सेमीफाइनल में टीम इंडिया की जगह लगभग पक्की हो गई थी। भारत-दक्षिण कोरिया का मैच औपचारिकता मात्र था। दोनों टीमों ने मैच की शुरुआत अटैकिंग हॉकी के साथ की, लेकिन भारतीय टीम ने आखिरी के कुछ मिनट में अपने नब्ज पर काबू रखा और जीत हासिल की ।

दूसरे क्वार्टर में भारत को कुल मिलाकर चार मौके मिले। हालांकि, टीम सिर्फ 23वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल कर पाई। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने कॉर्नर पर अपने दमदार ड्रैगफ्लिक से गोल किया। इस तरह टीम इंडिया की बढ़त 2-1 की हो गई।

हाफ-टाइम तक यही स्कोर रहा। तीसरे क्वार्टर की शुरुआत में ही मनदीप सिंह ने गोल दाग स्कोर 3-1 कर दिया। मनदीप ने टॉमाहॉक शॉट लगाकर स्टेडियम में मौजूद फैंस को खुश कर दिया। इसके बाद हरमनप्रीत, आकाशदीप, कार्थी और सुखजीत ने कई मौके बनाए, लेकिन गोल करने में नाकाम रहे।

इस दौरान भारतीय मिडफील्डर्स और डिफेंडर्स ने कोरिया को कोई मौका नहीं दिया। पेनल्ट कॉर्नर पर भी टीम के डिफेंडर्स मुस्तैदी के साथ सेव करते रहे। हालांकि, जब तीन मिनट बाकी था तो कोरिया को पेनल्टी कॉर्नर मिला, जिस पर जिहुन यांग ने गोल दाग स्कोर 3-2 कर दिया। भारतीय टीम पिछले कुछ समय से आखिरी चंद मिनटों में काफी गोल खाए हैं और मैच गंवाया है। ऐसे में इस मैच में भी इसी बात का डर था। हालांकि, अगले दो मिनट भारत ने बॉल पजेशन बनाए रखा और कोई गोल नहीं हुआ। भारत ने मैच 3-2 से अपने नाम कर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

अब लीग राउंड यानी राउंड रॉबिन फॉर्मेट के आखिरी तीन मैचों में नौ अगस्त को जापान का मुकाबला चीन से, मलयेशिया का सामना कोरिया से और भारत का सामना पाकिस्तान से होगा। इसके बाद 11 अगस्त को दोनों सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। वहीं, 12 अगस्त को तीसरे स्थान के लिए मैच और फाइनल खेला जाएगा।सेमीफाइनल में बनाई जगहl

RECOMMENDED FOR YOU

पीसीबी में शोएब अख्तर को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी, इंग्लैंड दौरे के बाद बदलाव की उम्मीद
खेल • Sep 29, 2026

पीसीबी में शोएब अख्तर को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी, इंग्लैंड दौरे के बाद बदलाव की उम्मीद

लाहौर: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) अपनी क्रिकेट टीम और संबंधित रणनीतिक ढांचे में बदलाव की तैयारी कर रहा है. इस बीच पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर को बोर्ड में अहम जिम्मेदारी दिए जाने की चर्चा सामने आई है.

The Media Times.Live News Desk
एक शॉट में उनका सोना महंगा हो गया... ईशा सिंह ने पांच शूट-ऑफ के बाद रजत पदक जीता
खेल • Sep 28, 2026

एक शॉट में उनका सोना महंगा हो गया... ईशा सिंह ने पांच शूट-ऑफ के बाद रजत पदक जीता

ईशा सिंह ने महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल व्यक्तिगत स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया, जबकि मनु भाकर पदक से चूक गईं

The Media Times.Live News Desk
राजस्थान रेंजर्स ने नए अध्याय की शुरुआत की, आरएपीएल ग्रुप ने टीम का अधिग्रहण किया; सानिया मिर्ज़ा को ब्रांड एंबेसडर नामित किया गया
खेल • Sep 27, 2026

राजस्थान रेंजर्स ने नए अध्याय की शुरुआत की, आरएपीएल ग्रुप ने टीम का अधिग्रहण किया; सानिया मिर्ज़ा को ब्रांड एंबेसडर नामित किया गया

आरएपीएल ग्रुप ने आठवें सीज़न से पहले टेनिस प्रीमियर लीग टीम का अधिग्रहण कर लिया है, जिसमें सानिया मिर्ज़ा नए चेहरे के रूप में शामिल हुई हैं।

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube