Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

भाषणों में ‘चकाचक’, धरातल पर उदासीन रही सम्राट सरकार : राजेश राठौड़

द मीडिया टाइम्स डेस्क पटना, 16 मई : बिहार में एनडीए सरकार के गठन के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के एक महीने का कार्यकाल पूरा होने पर बिहार प्रदेश कांग्रेस…

May 16, 2026
2 min read
भाषणों में ‘चकाचक’, धरातल पर उदासीन रही सम्राट सरकार : राजेश राठौड़

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

द मीडिया टाइम्स डेस्क
पटना, 16 मई : बिहार में एनडीए सरकार के गठन के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के एक महीने का कार्यकाल पूरा होने पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के मुख्य प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सम्राट सरकार का एक महीने का कार्यकाल भाषणों और घोषणाओं तक ही सीमित रहा, जबकि जमीनी स्तर पर विकास कार्य दिखाई नहीं दे रहे हैं।

राजेश राठौड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री ने सरकार गठन के बाद कई बड़े वादे और घोषणाएं की थीं, लेकिन उनका असर धरातल पर कहीं नजर नहीं आ रहा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “भाषणों में सरकार चकाचक दिखती है, लेकिन हकीकत में जनता अब भी अपराध, भ्रष्टाचार और सुस्त प्रशासनिक व्यवस्था से परेशान है।”

कांग्रेस प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि राज्य में हत्या, लूट, बलात्कार और भ्रष्टाचार की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जबकि सरकार केवल विज्ञापनों और प्रचार तक सीमित है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा अधिकारियों को फाइलों में देरी न करने की चेतावनी दी गई थी, लेकिन प्रशासनिक हालात अब भी पहले जैसे ही हैं।

राजेश राठौड़ ने सरकार की आर्थिक स्थिति पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि बिहार पहले से भारी कर्ज में डूबा हुआ है और अब नई सरकार अतिरिक्त कर्ज लेकर लोकलुभावन घोषणाएं कर रही है। उनका आरोप था कि सरकार के पास पेंशनधारियों, कर्मचारियों और ठेकेदारों को भुगतान करने तक के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं हैं।

उन्होंने मुख्यमंत्री से अपील की कि वे केवल भाषण और वादों तक सीमित न रहें, बल्कि राज्य के विकास के लिए ठोस और जमीन से जुड़ी कार्ययोजना तैयार करें, ताकि जनता को वास्तविक राहत मिल सके।

RECOMMENDED FOR YOU

पटना-इस्लामपुर स्पेशल ट्रेन को 26 फेरों के लिए बढ़ाया गया, 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगी; समय और मार्ग जानें
बिहार • Sep 29, 2026

पटना-इस्लामपुर स्पेशल ट्रेन को 26 फेरों के लिए बढ़ाया गया, 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगी; समय और मार्ग जानें

दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पटना-इस्लामपुर-पटना स्पेशल ट्रेन की परिचालन अवधि बढ़ा दी है. फतुहा के रास्ते चलने वाली ट्रेन की कुल 26 फेरे बढ़ाये गये हैं.

The Media Times.Live News Desk
पटना: 4 लाख म्यूटेशन आवेदन खारिज, 17,000 अभी भी लंबित; प्रत्येक उपखंड में मामलों की संख्या जानें
बिहार • Sep 29, 2026

पटना: 4 लाख म्यूटेशन आवेदन खारिज, 17,000 अभी भी लंबित; प्रत्येक उपखंड में मामलों की संख्या जानें

पटना जिले में नामांतरण, जमाबंदी अभिलेखों में सुधार और छूटी हुई जमाबंदी प्रविष्टियों को जोड़ने से संबंधित हजारों मामले लंबित हैं। ऑनलाइन सिस्टम शुरू होने के बाद अब तक लगभग 11 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से लगभग 4 लाख खारिज कर दिए गए हैं।

The Media Times.Live News Desk
पटना में विरोध प्रदर्शन के दौरान बवाल, डाकबंगला चौराहे पर तनाव; पुलिस ने किया लाठीचार्ज और वॉटर कैनन का इस्तेमाल
बिहार • Sep 28, 2026

पटना में विरोध प्रदर्शन के दौरान बवाल, डाकबंगला चौराहे पर तनाव; पुलिस ने किया लाठीचार्ज और वॉटर कैनन का इस्तेमाल

पैरामेडिकल और नर्सिंग छात्रों सहित वामपंथी संगठन और छात्र विभिन्न मांगों को लेकर पटना में एकत्र हुए

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube