Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Politics

महाराष्ट्र पर्यटन पोलिस की नई परंपरा को शुरू करने का आदेश दिया देवेंद्र फड़नवीस ने।

द मीडिया टाइम्स डेस्क  देश के कई राज्यों में जैसे मध्यप्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक, गोवा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब में पर्यटन पुलिस की तैनाती है.अब इसी तर्ज़…

Jan 15, 2025
2 min read
महाराष्ट्र पर्यटन पोलिस की नई परंपरा को शुरू करने का आदेश दिया देवेंद्र फड़नवीस ने।

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

द मीडिया टाइम्स डेस्क 

देश के कई राज्यों में जैसे मध्यप्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक, गोवा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब में पर्यटन पुलिस की तैनाती है.अब इसी तर्ज़ पर महाराष्ट्र में भी पर्यटन पोलिस की नई परंपरा को शुरू करने का आदेश मुख्य मंत्री ने दिया है

महाराष्ट्र में अब पर्यटकों की सुरक्षा करेगी पर्यटन पुलिस, गोराई और मनोरी में बनेगा थीम पार्क 13 Jan को मुख्यमंत्री ने पर्यटन विभाग को दिए निर्देश गोराई और मनोरी में बनेगा थीम पार्क महाराष्ट्र में पर्यटकों के सुरक्षा के लिए अब पर्यटन पुलिस नियुक्त किए जाएंगे। मध्यप्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक, गोवा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब जैसे राज्यों में पर्यटन पुलिस की तैनाती है।

इसी के तर्ज पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र में पर्यटन पुलिस नियुक्त करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मुंबई के गोराई और मनोरी में थीम पार्क विकसित किया जाएगा। प्रत्येक जिले में मत्स्यालय, धार्मिक स्थल और हवाई अड्डा विकसित किए जाएंगे। इन परियोजनाओं के पहले चरण का काम शिर्डी, पुणे, नागपुर और बुलढाणा के शेगाव में शुरू होंगे। नाशिक के राम- काल पथ विकास और सिंधुदुर्ग के मालवण के समुद्र पर्यटन परियोजना को वॉर रूम से जोड़ा जाएगा।

सोमवार को मुख्यमंत्री ने राज्य अतिथिगृह सह्याद्री में पर्यटन विभाग के 100 दिनों की कार्य योजना की समीक्षा की। इस मौके पर प्रदेश के पर्यटन मंत्री शंभूराज देसाई, पर्यटन राज्य मंत्री इंद्रनील नाईक, मुख्य सचिव सुजाता सौनिक और पर्यटन विभाग के प्रधान सचिव अतुल पाटणे समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे। बैठक में मुख्यमंत्री ने केंद्र और राज्य सरकार की पर्यटन परियोजनाओं को गति से पूरा करने के लिए प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य लोकसेवा अधिकार कानून के तहत पर्यटन विभाग की 14 सेवाओं को आपले सरकार वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार अनुदानित परियोजना में नाशिक के राम-काल पथ विकास, सिंधुदुर्ग के मालवण में पानी के नीचे समुद्री पर्यटन का अनुभव, स्वदेश दर्शन के तहत पुणे के आंबेगाव में पुरंदर शिवसृष्टी ऐतिहासिक थीम पार्क बनाने, सिंधुदुर्ग में पर्यटन विकास, अजंठा- वेरूल पर्यटन विकास का काम तेज गति से पूरा किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में क्षेत्रीय पर्यटन विकास योजना के तहत पालघर में आदिवासी विकास पर्यटन के काम को गति दिया गया.

RECOMMENDED FOR YOU

"क्या बांग्लादेशी घुसपैठिए और मृत मतदाता आपके थे?" संजय निरुपम ने एसआईआर पर सवालों को लेकर कांग्रेस पर पलटवार किया
राजनीति • Sep 29, 2026

"क्या बांग्लादेशी घुसपैठिए और मृत मतदाता आपके थे?" संजय निरुपम ने एसआईआर पर सवालों को लेकर कांग्रेस पर पलटवार किया

मुंबई: चुनाव आयोग की विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया पर कांग्रेस और विपक्षी दल लगातार सवाल उठा रहे हैं. इस बीच, शिवसेना प्रवक्ता संजय निरुपम ने कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार किया है और एसआईआर का बचाव किया है.

The Media Times.Live News Desk
यूपी चुनाव चर्चा: कांग्रेस-सपा सीट बंटवारे और रैली योजनाओं से सक्रियता बढ़ी, मैनपुरी-सैफई कार्यक्रम पर शिवपाल यादव की प्रतिक्रिया
राजनीति • Sep 28, 2026

यूपी चुनाव चर्चा: कांग्रेस-सपा सीट बंटवारे और रैली योजनाओं से सक्रियता बढ़ी, मैनपुरी-सैफई कार्यक्रम पर शिवपाल यादव की प्रतिक्रिया

कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच सीटों के बंटवारे और संयुक्त रैलियों पर बातचीत जारी है क्योंकि मैनपुरी और सैफई में कांग्रेस की संभावित रैली को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

The Media Times.Live News Desk
शरद पवार ने एनसीपी (एसपी) के किसी भी संगठन के साथ विलय से इनकार किया, कहा कि पार्टी अपना आधार मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित करेगी
राजनीति • Sep 27, 2026

शरद पवार ने एनसीपी (एसपी) के किसी भी संगठन के साथ विलय से इनकार किया, कहा कि पार्टी अपना आधार मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित करेगी

एनसीपी (शरदचंद्र पवार) प्रमुख ने विलय की अटकलों को खारिज कर दिया और कहा कि पार्टी अपनी स्वतंत्र राजनीतिक पहचान बनाए रखेगी

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube