द मीडिया टाइम्स डेस्क
पटना, 11 मई | बिहार राज्य आशा एवं आशा फैसिलिटेटर संघ के बैनर तले सोमवार को राजधानी पटना में आशा कार्यकर्ताओं और वैक्सीन कुरियर कर्मियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में आशा कर्मियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लंबित भुगतान जल्द जारी करने और मानदेय बढ़ाने की मांग उठाई। आंदोलनकारियों ने कहा कि लंबे समय से मांगों की अनदेखी की जा रही है, जिससे कर्मियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
प्रदर्शन के दौरान संघ की ओर से आशा कार्यकर्ताओं को सरकारी कर्मी का दर्जा देने, स्वास्थ्य समिति के कर्मियों को स्थायी कर्मचारी घोषित करने, न्यूनतम मासिक मानदेय 26 हजार रुपये तय करने और बकाया भुगतान जल्द जारी करने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई।
सभा की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सरस्वती देवी ने की। इस दौरान जिला मंत्री मो. लुकमान सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि आशा और आशा फैसिलिटेटर कर्मी गांव-गांव जाकर स्वा




