Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Jharkhand

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में 26 प्रस्तावों को मिली मंजूरी: राज्य के विकास को मिली नई गति

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई झारखंड कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक में कुल 26 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। ये निर्णय राज्य के सामाजिक, शैक्षणिक और…

Jun 20, 2025
2 min read
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में 26 प्रस्तावों को मिली मंजूरी: राज्य के विकास को मिली नई गति

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई झारखंड कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक में कुल 26 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। ये निर्णय राज्य के सामाजिक, शैक्षणिक और प्रशासनिक विकास की दिशा में एक बड़ा कदम माने जा रहे हैं।

बैठक में रांची यूनिवर्सिटी के तहत खूंटी जिले में एक नया महिला कॉलेज स्थापित करने को स्वीकृति दी गई, जिसके लिए 97 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की गई है। यह पहल ग्रामीण क्षेत्र की बालिकाओं को उच्च शिक्षा का बेहतर अवसर देगी।

इसके साथ ही सरायकेला-खरसावां जिले के इचागढ़ में एक डिग्री कॉलेज की स्थापना हेतु 38 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। इससे वहां के युवाओं को स्थानीय स्तर पर उच्च शिक्षा उपलब्ध हो सकेगी।

झारखंड हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुपालन में दो अहम निर्णय भी लिए गए। स्वर्गीय उमेश कुमार सिंह के पुत्र को नौकरी में प्रमोशन देने और स्वर्गीय अमित कुमार की सेवा को संतोषजनक मानते हुए मंजूरी प्रदान की गई।

धार्मिक क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण फैसला लिया गया, जिसमें झारखंड हिंदू धार्मिक न्यास बोर्ड को हर वर्ष 3 करोड़ रुपये देने की स्वीकृति दी गई है। इससे धार्मिक स्थलों और आयोजनों के प्रबंधन में सहायता मिलेगी।

इसके अलावा, राज्यकृत विद्यालयों की कार्यप्रणाली को सुदृढ़ करने हेतु “झारखंड राज्यकृत विद्यालय नियमावली” को भी कैबिनेट ने मंजूरी दी है।

ये तमाम फैसले राज्य के शिक्षा, सामाजिक न्याय और प्रशासनिक क्षेत्र में नई ऊर्जा का संचार करेंगे।

RECOMMENDED FOR YOU

कोल्हान में आवारा कुत्तों का बढ़ रहा खतरा, कुत्तों के काटने के मामले बढ़ने से बढ़ी चिंता
झारखंड • Sep 29, 2026

कोल्हान में आवारा कुत्तों का बढ़ रहा खतरा, कुत्तों के काटने के मामले बढ़ने से बढ़ी चिंता

जमशेदपुर और अन्य शहरी और आवासीय क्षेत्रों में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या ने हमलों और कुत्ते के काटने की घटनाओं पर चिंता बढ़ा दी है

The Media Times.Live News Desk
केनरा बैंक डकैती मामले में चतरा से दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया, जमशेदपुर पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है
झारखंड • Sep 29, 2026

केनरा बैंक डकैती मामले में चतरा से दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया, जमशेदपुर पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है

गोलमुरी बैंक डकैती में चतरा कनेक्शन का दावा, डिज्नीलैंड मेले में काम करने वाले चार लोगों से पूछताछ

The Media Times.Live News Desk
झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने 30 सितंबर को बंद का आह्वान किया है
झारखंड • Sep 29, 2026

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने 30 सितंबर को बंद का आह्वान किया है

आंदोलनकारियों की मांगों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाते हुए संगठन ने बंद से पहले पूर्वी सिंहभूम में अपना जन संपर्क अभियान तेज कर दिया है.

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube