Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
India

मोदी सरकार योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही जारी नहीं रख सकती:कांग्रेस

द मीडिया टाइम्स डेस्क नयी दिल्ली: कांग्रेस ने देश भर में कृषि क्षेत्र में सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए वर्ष 2019 में शुरू की गई ‘पीएम-कुसुम’…

Aug 4, 2024
2 min read
मोदी सरकार योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही जारी नहीं रख सकती:कांग्रेस

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

द मीडिया टाइम्स डेस्क

नयी दिल्ली: कांग्रेस ने देश भर में कृषि क्षेत्र में सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए वर्ष 2019 में शुरू की गई ‘पीएम-कुसुम’ पहल के क्रियान्वयन को लेकर रविवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार योजनाओं के क्रियान्वयन में इस तरह की ‘‘लापरवाही’’ को जारी नहीं रख सकती।कांग्रेस महासचिव और पार्टी के संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने कहा कि नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने देश भर में कृषि क्षेत्र में सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए 2019 में बड़े धूमधाम से शुरू की गई ‘पीएम-कुसुम’ योजना के बारे में कुछ ‘‘चौंकाने वाले तथ्य’’ सामने रखे हैं।

रमेश ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा,–

‘‘ये 2026 में लक्ष्य को पूरा किए जाने से दो साल पहले यानी 2024 की अद्यतन जानकारी है: वादा- कृषि भूमि पर 10,000 मेगावाट के विकेन्द्रीकृत सौर ऊर्जा संयंत्र लगाए जाएंगे। हकीकत- 256 मेगावाट के संयंत्र ही लगाए गए हैं जो  लक्ष्य का 2.56 प्रतिशत है उन्होंने लिखा,वादा: 14 लाख सौर पंप लगाए जाएंगे। हकीकत: 3.97 लाख सौप पंप लगाए गए (जो लक्ष्य का लगभग 28 प्रतिशत है)।’’रमेश ने कहा, ‘‘वादा: 35 लाख अतिरिक्त पंप को सौर ऊर्जा से संचालित करने योग्य बनाया जाएगा। वास्तविकता: 13,562 पंप को सौर ऊर्ज से संचालित करने योग्य बनाया गया जो लक्ष्य का 0.38 प्रतिशत है उन्होंने यह भी  कहा कि जिस एकमात्र क्षेत्र में योजना के तहत ठीक-ठाक प्रदर्शन किया गया है वह सौर पंपों का लगाया जाना है। आगे के विश्लेषण से पता चलता है कि अधिकतर पंप केवल तीन राज्यों छत्तीसगढ़, राजस्थान और महाराष्ट्र में स्थापित किए गए हैं और गौर करने वाली बात यह है कि इन सभी राज्यों में ‘सिंगल-इंजन’ सरकार थी, जिसे इस अवधि (2019-2024) के अधिकतर समय में कांग्रेस और उसके गठबंधन सहयोगियों द्वारा चलाया गया। संवेदनशीलता और स्वच्छ ऊर्जा के लिए पर्याप्त आर्थिक प्रोत्साहन से साफ है कि परंपरागत स्रोतों के बजाय नवीकरणीय स्रोतों से ऊर्जा उत्पादन भारत के लिए एक प्रमुख आर्थिक प्राथमिकता है।उन्होंने कहा,नॉन-बायोलॉजिकल’ प्रधानमंत्री और उनकी सरकार योजनाओं के क्रियान्वयन में ऐसी लापरवाही जारी नहीं रख सकती।’’

 

 

 

 

 

 

RECOMMENDED FOR YOU

सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर इंदौर में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस से झड़प
भारत • Sep 30, 2026

सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर इंदौर में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस से झड़प

हरसिद्धि चौराहे से कलेक्टोरेट की ओर निकला पैदल मार्च, बैरिकेडिंग लगाकर रोके जाने पर कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन

The Media Times.Live News Desk
'हर चोटी पर तिरंगा' मिशन: तेलंगाना के युवाओं ने नागालैंड की सबसे ऊंची चोटी पर विजय प्राप्त की
भारत • Sep 29, 2026

'हर चोटी पर तिरंगा' मिशन: तेलंगाना के युवाओं ने नागालैंड की सबसे ऊंची चोटी पर विजय प्राप्त की

भुक्या यशवन्त ने 3,841 मीटर ऊंचे माउंट सारामती पर तिरंगा फहराया, और राष्ट्रीय ध्वज को अब तक 11 राज्यों की सबसे ऊंची चोटियों पर ले गए।

The Media Times.Live News Desk
उत्तरकाशी में फंसे 16 पर्वतारोहियों को हेलीकॉप्टर से सुरक्षित निकाला गया, मौसम साफ होने के बाद बचाव अभियान फिर शुरू
भारत • Sep 29, 2026

उत्तरकाशी में फंसे 16 पर्वतारोहियों को हेलीकॉप्टर से सुरक्षित निकाला गया, मौसम साफ होने के बाद बचाव अभियान फिर शुरू

मौसम की स्थिति में सुधार के बाद, उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बचाव अभियान फिर से शुरू हुआ और 16 और पर्वतारोहियों और पोर्टरों को सुरक्षित निकाला गया

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube