Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

म्यांमार के राष्ट्रपति जनरल मिन आंग ह्लाइंग बोधगया पहुंचे, महाबोधि मंदिर में की पूजा अर्चना, विश्वशांति की कामना की

द मीडिया टाइम्स डेस्क, 30 मई Myanmar president arrived Bodhgaya : म्यांमार के राष्ट्रपति जनरल मिन आंग ह्लाइंग ने शनिवार को बोधगया स्थित महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना कर विश्व शांति…

May 30, 2026
2 min read
म्यांमार के राष्ट्रपति जनरल मिन आंग ह्लाइंग बोधगया पहुंचे, महाबोधि मंदिर में की पूजा अर्चना, विश्वशांति की कामना की

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

द मीडिया टाइम्स डेस्क, 30 मई

Myanmar president arrived Bodhgaya : म्यांमार के राष्ट्रपति जनरल मिन आंग ह्लाइंग ने शनिवार को बोधगया स्थित महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना कर विश्व शांति और मानव कल्याण की कामना की। उनके दौरे को लेकर बोधगया में कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। राष्ट्रपति ने महाबोधि मंदिर के अलावा बर्मीज बौद्ध मठ और सुजाता मंदिर का भी दौरा किया। प्रशासन की निगरानी में पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। म्यांमार के राष्ट्रपति जनरल मिन आंग ह्लाइंग ने शनिवार को बोधगया स्थित विश्व धरोहर महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना कर विश्व शांति और मानव कल्याण की कामना की। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर बोधगया अभूतपूर्व सुरक्षा घेरे में तब्दील रहा। प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी पूरे दौरे के दौरान मुस्तैद रहे।निवार सुबह करीब नौ बजे राष्ट्रपति जनरल मिन आंग ह्लाइंग विशेष विमान से गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे। बिहार के राज्यपाल और अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट से राष्ट्रपति का काफिला कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सड़क मार्ग से बोधगया रवाना हुआ। उनके साथ म्यांमार सरकार के वरिष्ठ अधिकारी और उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी मौजूद था। सर्वप्रथम म्यांमार के राष्ट्रपति और उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल को विश्राम स्थल लाया गया।बोधगया पहुंचने के बाद राष्ट्रपति ने विश्व धरोहर महाबोधि मंदिर में दर्शन-पूजन किया। उन्होंने मंदिर परिसर में कुछ समय व्यतीत कर बौद्ध परंपराओं के अनुसार पूजा-अर्चना की। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे। श्रद्धालुओं और पर्यटकों की गतिविधियों पर भी प्रशासन की पैनी नजर रही।

RECOMMENDED FOR YOU

पटना-इस्लामपुर स्पेशल ट्रेन को 26 फेरों के लिए बढ़ाया गया, 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगी; समय और मार्ग जानें
बिहार • Sep 29, 2026

पटना-इस्लामपुर स्पेशल ट्रेन को 26 फेरों के लिए बढ़ाया गया, 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगी; समय और मार्ग जानें

दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पटना-इस्लामपुर-पटना स्पेशल ट्रेन की परिचालन अवधि बढ़ा दी है. फतुहा के रास्ते चलने वाली ट्रेन की कुल 26 फेरे बढ़ाये गये हैं.

The Media Times.Live News Desk
पटना: 4 लाख म्यूटेशन आवेदन खारिज, 17,000 अभी भी लंबित; प्रत्येक उपखंड में मामलों की संख्या जानें
बिहार • Sep 29, 2026

पटना: 4 लाख म्यूटेशन आवेदन खारिज, 17,000 अभी भी लंबित; प्रत्येक उपखंड में मामलों की संख्या जानें

पटना जिले में नामांतरण, जमाबंदी अभिलेखों में सुधार और छूटी हुई जमाबंदी प्रविष्टियों को जोड़ने से संबंधित हजारों मामले लंबित हैं। ऑनलाइन सिस्टम शुरू होने के बाद अब तक लगभग 11 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से लगभग 4 लाख खारिज कर दिए गए हैं।

The Media Times.Live News Desk
पटना में विरोध प्रदर्शन के दौरान बवाल, डाकबंगला चौराहे पर तनाव; पुलिस ने किया लाठीचार्ज और वॉटर कैनन का इस्तेमाल
बिहार • Sep 28, 2026

पटना में विरोध प्रदर्शन के दौरान बवाल, डाकबंगला चौराहे पर तनाव; पुलिस ने किया लाठीचार्ज और वॉटर कैनन का इस्तेमाल

पैरामेडिकल और नर्सिंग छात्रों सहित वामपंथी संगठन और छात्र विभिन्न मांगों को लेकर पटना में एकत्र हुए

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube