Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
India

राहुल गांधी ने PM मोदी को लिखा थैंक यू – उम्मीद है आप उस भयावहता को समझेंगे

द मीडिया टाइम्स डेस्क – दिल्ली: राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वायनाड दौरे के लिए आभार जताया है। उन्होंने कहा, ‘चीजों को खुद देखकर आप इस भयानक त्रासदी…

Aug 10, 2024
2 min read
राहुल गांधी ने PM मोदी को लिखा थैंक यू – उम्मीद है आप उस भयावहता को समझेंगे

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

द मीडिया टाइम्स डेस्क –

दिल्ली: राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वायनाड दौरे के लिए आभार जताया है। उन्होंने कहा, ‘चीजों को खुद देखकर आप इस भयानक त्रासदी की सीमा को समझ पाएंगे। यह एक अच्छा फैसला है।’राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा कि प्रधानमंत्री खुद मौके पर जाकर आपदा की भयावहता को समझेंगे और उम्मीद है कि इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित करेंगे।बता दें कि प्रधानमंत्री आज सुबह 11 बजे कन्नूर हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे और हेलीकॉप्टर से आपदा प्रभावित क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। जानकारी के मुताबिक, वह दोपहर 12.15 बजे आपदा प्रभावित इलाके में पहुंचेंगे। वह इलाके में राहत और बचाव कार्यो का जायजा लेंगे। इसके बाद वह राहत शिविरों का दौरा करेंगे और पीड़ितों से बातचीत करेंगे। बाद में वह एक समीक्षा बैठक भी करेंगे।

मुंडाकाई, चुरलमाला भूस्खलन को राष्ट्रीय आपदा घोषित किए जाने की उम्मीद:

वहीं, मंत्री पीए मोहम्मद रियास ने कहा कि प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर मुंडाकाई, चुरलमाला भूस्खलन को राष्ट्रीय आपदा घोषित किए जाने की उम्मीद है। केरल पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे। रियास ने कहा कि अगले कुछ दिनों तक राहत और बचाव कार्य जारी रहेगा। सेना को छोड़कर बाकी सभी राहत और बचाव दल मौके पर ही हैं। एनडीआरएफ समेत अन्य टीमें इलाके में मौजूद हैं। रियास ने कहा कि आपदा के समय विपक्ष का पूरा सहयोग मिला और सभी ने मिलकर काम किया।

प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर जिले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। जिला कलेक्टर डीआर मेघाश्री ने बताया कि मुंडाकाई, चुरलमाला समेत आपदा प्रभावित इलाकों में आज (शनिवार) कोई तलाशी अभियान नहीं चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्वयंसेवकों और राहत एवं बचाव कार्य में लगे अन्य लोगों को आपदा प्रभावित इलाकों में जाने की इजाजत नहीं होगी। जिला कलेक्टर ने बताया कि रविवार को फिर से तलाशी अभियान शुरू किया जाएगा।

RECOMMENDED FOR YOU

सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर इंदौर में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस से झड़प
भारत • Sep 30, 2026

सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर इंदौर में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस से झड़प

हरसिद्धि चौराहे से कलेक्टोरेट की ओर निकला पैदल मार्च, बैरिकेडिंग लगाकर रोके जाने पर कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन

The Media Times.Live News Desk
'हर चोटी पर तिरंगा' मिशन: तेलंगाना के युवाओं ने नागालैंड की सबसे ऊंची चोटी पर विजय प्राप्त की
भारत • Sep 29, 2026

'हर चोटी पर तिरंगा' मिशन: तेलंगाना के युवाओं ने नागालैंड की सबसे ऊंची चोटी पर विजय प्राप्त की

भुक्या यशवन्त ने 3,841 मीटर ऊंचे माउंट सारामती पर तिरंगा फहराया, और राष्ट्रीय ध्वज को अब तक 11 राज्यों की सबसे ऊंची चोटियों पर ले गए।

The Media Times.Live News Desk
उत्तरकाशी में फंसे 16 पर्वतारोहियों को हेलीकॉप्टर से सुरक्षित निकाला गया, मौसम साफ होने के बाद बचाव अभियान फिर शुरू
भारत • Sep 29, 2026

उत्तरकाशी में फंसे 16 पर्वतारोहियों को हेलीकॉप्टर से सुरक्षित निकाला गया, मौसम साफ होने के बाद बचाव अभियान फिर शुरू

मौसम की स्थिति में सुधार के बाद, उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बचाव अभियान फिर से शुरू हुआ और 16 और पर्वतारोहियों और पोर्टरों को सुरक्षित निकाला गया

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube