Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Jharkhand

रेलवे स्क्रैप चोरी कांड में RPF की बड़ी सफलता – अशोक यादव के दो और सहयोगी गिरफ्तार!

आदित्यपुर आरपीएफ ने एक बार फिर रेलवे स्क्रैप चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। आरपीएफ की टीम ने शुक्रवार को जमशेदपुर के बड़े स्क्रैप कारोबारी अशोक यादव…

Feb 7, 2025
2 min read
T
The Media Times.Live
The Media Times

आदित्यपुर आरपीएफ ने एक बार फिर रेलवे स्क्रैप चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। आरपीएफ की टीम ने शुक्रवार को जमशेदपुर के बड़े स्क्रैप कारोबारी अशोक यादव के दो सहयोगियों, प्रमोद गुप्ता और अखिलेश गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। दोनों टेल्को के मनीफिट इलाके के रहने वाले हैं और चोरी के माल की खरीद-फरोख्त में अशोक यादव की मदद करते थे।

इससे पहले 11 जनवरी को टाटानगर रेलवे स्टेशन पर हुई छापेमारी में रेलवे फिटिंग्स से भरी टाटा एस गाड़ी पकड़ी गई थी, जिसमें करीब ढाई टन चोरी का माल बरामद हुआ था। इसके बाद 22 जनवरी को आदित्यपुर आरपीएफ पोस्ट के इंस्पेक्टर एके सिंह की टीम ने स्क्रैप माफिया अशोक यादव को गिरफ्तार किया था। उनकी गिरफ्तारी से रेलवे जोनल मुख्यालय तक हड़कंप मच गया था। फिलहाल वह जेल में है, लेकिन जांच जारी थी और अब उनके दो और सहयोगियों को भी पकड़ लिया गया है।

गिरफ्तारी के बाद आरपीएफ टीम दोनों आरोपियों को लेकर यार्ड पहुंची, जहां उन्होंने खुलासा किया कि चोरी का माल यार्ड से आजादबस्ती में छिपाया जाता था। जब टीम उस ठिकाने पर पहुंची, तो वहां का खुफिया रास्ता देखकर उनके होश उड़ गए। यह एक बेहद सुनसान और दुर्गम इलाका था, जहां आमतौर पर किसी का जाना संभव नहीं था।

आरपीएफ इंचार्ज एके सिंह ने बताया कि प्रमोद और अखिलेश गोरखपुर के रहने वाले हैं और फरार होने की फिराक में थे, लेकिन टीम ने उन्हें समय रहते दबोच लिया। इस मामले में अब तक सात लोगों को जेल भेजा जा चुका है, और एक अन्य फरार रिसीवर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। उन्होंने साफ किया कि रेलवे संपत्ति की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है और इस तरह की अवैध गतिविधियों पर लगातार शिकंजा कसा जाता रहेगा।

RECOMMENDED FOR YOU

कोल्हान में आवारा कुत्तों का बढ़ रहा खतरा, कुत्तों के काटने के मामले बढ़ने से बढ़ी चिंता
झारखंड • Sep 29, 2026

कोल्हान में आवारा कुत्तों का बढ़ रहा खतरा, कुत्तों के काटने के मामले बढ़ने से बढ़ी चिंता

जमशेदपुर और अन्य शहरी और आवासीय क्षेत्रों में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या ने हमलों और कुत्ते के काटने की घटनाओं पर चिंता बढ़ा दी है

The Media Times.Live News Desk
केनरा बैंक डकैती मामले में चतरा से दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया, जमशेदपुर पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है
झारखंड • Sep 29, 2026

केनरा बैंक डकैती मामले में चतरा से दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया, जमशेदपुर पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है

गोलमुरी बैंक डकैती में चतरा कनेक्शन का दावा, डिज्नीलैंड मेले में काम करने वाले चार लोगों से पूछताछ

The Media Times.Live News Desk
झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने 30 सितंबर को बंद का आह्वान किया है
झारखंड • Sep 29, 2026

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने 30 सितंबर को बंद का आह्वान किया है

आंदोलनकारियों की मांगों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाते हुए संगठन ने बंद से पहले पूर्वी सिंहभूम में अपना जन संपर्क अभियान तेज कर दिया है.

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube