रोहित शर्मा ने हाल ही में स्पष्ट किया है कि उनका वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने का कोई इरादा नहीं है। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा, “मैं इस फॉर्मेट से रिटायर नहीं हो रहा हूं, मैं इसलिए यह बता रहा हूं ताकि आगे कोई अफवाह न फैले।”
इसके अलावा, रिपोर्ट्स के अनुसार, रोहित शर्मा 2027 वनडे विश्व कप तक खेलने की योजना बना रहे हैं और इसके लिए असिस्टेंट कोच अभिषेक नायर के साथ मिलकर विशेष प्लानिंग कर रहे हैं।
पूर्व भारतीय कप्तान दिलीप वेंगसरकर ने भी कहा है कि रोहित शर्मा जैसे कद वाले खिलाड़ी को अपने भविष्य के बारे में निर्णय लेने का अधिकार होना चाहिए।
दरअसल, रोहित शर्मा अपनी फिटनेस को बेहतर बनाने पर काम करेंगे. इस मिशन में रोहित शर्मा का साथ टीम इंडिया के अस्सिसटेंट कोच अभिषेक नायर देंगे. अभिषेक नायर की मदद से रोहित शर्मा अपनी फिटनेस को नई ऊचांइयों पर पहुंचना के लिए तैयार हैं. ऐसा कहा जा रहा है कि वनडे वर्ल्ड कप 2027 पर रोहित शर्मा की निगाहें हैं. इस टूर्नामेंट में रोहित शर्मा खेलने के लिए काफी उत्सुक हैं.




