Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

श्रवण कुमार ने होमगार्ड संघ के पदाधिकारियों को ईर्ष्या और द्वेष की भावना से दूर रहकर कार्य करने की दिलाई शपथ

द मीडिया टाइम्स डेस्क पटना, 25 मई : बिहार रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ केन्द्रीय समिति बिहार द्वारा जिला समिति के नव निर्वाचित संघ प्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित…

May 25, 2026
2 min read
श्रवण कुमार ने होमगार्ड संघ के पदाधिकारियों को ईर्ष्या और द्वेष की भावना से दूर रहकर कार्य करने की दिलाई शपथ

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times


द मीडिया टाइम्स डेस्क
पटना, 25 मई : बिहार रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ केन्द्रीय समिति बिहार द्वारा जिला समिति के नव निर्वाचित संघ प्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम रविन्द्र भवन में संपन्न हुआ।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्रवण कुमार उपस्थित रहे। उन्होंने बिहार सरकार के मंत्री और संघ के अध्यक्ष अरुण ठाकुर के साथ मिलकर नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।
इस अवसर पर महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा, उपाध्यक्षा, महासचिव, सचिव, संयुक्त सचिव, सह सचिव, कोषाध्यक्ष एवं कार्यालय सचिव सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी शपथ ग्रहण की। समारोह में बड़ी संख्या में संघ के सदस्य और पदाधिकारी मौजूद रहे।बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने बिहार रक्षा वाहिनी स्वयंसेवक संघ के राज्यस्तरीय एवं जिलास्तरीय संगठनात्मक चुनाव के बाद नई कमेटियों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि शपथ केवल पद ग्रहण करने की औपचारिकता नहीं होती, बल्कि निष्ठापूर्वक कार्य करने, ईर्ष्या और द्वेष की भावना से दूर रहकर सभी को साथ लेकर चलने का संकल्प होता है। उन्होंने कहा कि संगठन के प्रतिनिधियों ने राज्य और जिला स्तर पर कमेटियों का गठन कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत किया है। समारोह में उन्हें नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाने के लिए आमंत्रित किया गया, जिसके लिए उन्होंने संगठन के सभी सदस्यों को धन्यवाद और बधाई दी।

RECOMMENDED FOR YOU

पटना-इस्लामपुर स्पेशल ट्रेन को 26 फेरों के लिए बढ़ाया गया, 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगी; समय और मार्ग जानें
बिहार • Sep 29, 2026

पटना-इस्लामपुर स्पेशल ट्रेन को 26 फेरों के लिए बढ़ाया गया, 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगी; समय और मार्ग जानें

दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पटना-इस्लामपुर-पटना स्पेशल ट्रेन की परिचालन अवधि बढ़ा दी है. फतुहा के रास्ते चलने वाली ट्रेन की कुल 26 फेरे बढ़ाये गये हैं.

The Media Times.Live News Desk
पटना: 4 लाख म्यूटेशन आवेदन खारिज, 17,000 अभी भी लंबित; प्रत्येक उपखंड में मामलों की संख्या जानें
बिहार • Sep 29, 2026

पटना: 4 लाख म्यूटेशन आवेदन खारिज, 17,000 अभी भी लंबित; प्रत्येक उपखंड में मामलों की संख्या जानें

पटना जिले में नामांतरण, जमाबंदी अभिलेखों में सुधार और छूटी हुई जमाबंदी प्रविष्टियों को जोड़ने से संबंधित हजारों मामले लंबित हैं। ऑनलाइन सिस्टम शुरू होने के बाद अब तक लगभग 11 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से लगभग 4 लाख खारिज कर दिए गए हैं।

The Media Times.Live News Desk
पटना में विरोध प्रदर्शन के दौरान बवाल, डाकबंगला चौराहे पर तनाव; पुलिस ने किया लाठीचार्ज और वॉटर कैनन का इस्तेमाल
बिहार • Sep 28, 2026

पटना में विरोध प्रदर्शन के दौरान बवाल, डाकबंगला चौराहे पर तनाव; पुलिस ने किया लाठीचार्ज और वॉटर कैनन का इस्तेमाल

पैरामेडिकल और नर्सिंग छात्रों सहित वामपंथी संगठन और छात्र विभिन्न मांगों को लेकर पटना में एकत्र हुए

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube