Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

संगठन की रीति-नीति को समझना, वैचारिक मजबूती, और राष्ट्र निर्माण में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिये प्रशिक्षण जरूरी : संजय सरावगी

पटना/सीतामढ़ी, 2 मई। बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने शनिवार को सीतामढ़ी प्रवास के दौरान दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के जिला प्रशिक्षण वर्ग में…

May 3, 2026
2 min read
संगठन की रीति-नीति को समझना, वैचारिक मजबूती, और राष्ट्र निर्माण में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिये प्रशिक्षण जरूरी : संजय सरावगी

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

पटना/सीतामढ़ी, 2 मई। बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने शनिवार को सीतामढ़ी प्रवास के दौरान दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के जिला प्रशिक्षण वर्ग में हिस्सा लिया। जनकपुर स्थित होटल गौतम में आयोजित उद्घाटन सत्र में उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती और राष्ट्रसेवा का संकल्प दिलाया।

कार्यक्रम की शुरुआत मां भारती, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर तथा दीप प्रज्वलन के साथ हुई।

उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि प्रशिक्षण किसी भी संगठन की शक्ति का आधार होता है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को वैचारिक, शारीरिक और व्यावहारिक रूप से सक्षम बनाने के लिए ऐसे प्रशिक्षण वर्ग आयोजित करती है।

उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद, अंत्योदय की भावना तथा राष्ट्र सर्वोपरि के विचारों को आत्मसात करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाना भाजपा का लक्ष्य है।

संजय सरावगी ने कहा कि यह प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं को नई दिशा, नई ऊर्जा और सेवा का नया संकल्प देगा। सामूहिक प्रतिबद्धता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है, जिसके बल पर भाजपा निरंतर आगे बढ़ रही है।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मनीष गुप्ता ने प्रदेश अध्यक्ष को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सह सीतामढ़ी विधायक सुनील कुमार पिंटू, परिहार विधायक गायत्री देवी, बथनाहा विधायक अनिल राम, रीगा विधायक बैद्यनाथ प्रसाद, लालगंज विधायक संजय सिंह, पूर्व मंत्री मोतीलाल प्रसाद, प्रदेश मंत्री रीता शर्मा, जिला महामंत्री चुनचुन सिंह सहित मंडल अध्यक्ष, पार्टी पदाधिकारी एवं विभिन्न मोर्चों के सदस्य मौजूद रहे।

RECOMMENDED FOR YOU

पटना-इस्लामपुर स्पेशल ट्रेन को 26 फेरों के लिए बढ़ाया गया, 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगी; समय और मार्ग जानें
बिहार • Sep 29, 2026

पटना-इस्लामपुर स्पेशल ट्रेन को 26 फेरों के लिए बढ़ाया गया, 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगी; समय और मार्ग जानें

दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पटना-इस्लामपुर-पटना स्पेशल ट्रेन की परिचालन अवधि बढ़ा दी है. फतुहा के रास्ते चलने वाली ट्रेन की कुल 26 फेरे बढ़ाये गये हैं.

The Media Times.Live News Desk
पटना: 4 लाख म्यूटेशन आवेदन खारिज, 17,000 अभी भी लंबित; प्रत्येक उपखंड में मामलों की संख्या जानें
बिहार • Sep 29, 2026

पटना: 4 लाख म्यूटेशन आवेदन खारिज, 17,000 अभी भी लंबित; प्रत्येक उपखंड में मामलों की संख्या जानें

पटना जिले में नामांतरण, जमाबंदी अभिलेखों में सुधार और छूटी हुई जमाबंदी प्रविष्टियों को जोड़ने से संबंधित हजारों मामले लंबित हैं। ऑनलाइन सिस्टम शुरू होने के बाद अब तक लगभग 11 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से लगभग 4 लाख खारिज कर दिए गए हैं।

The Media Times.Live News Desk
पटना में विरोध प्रदर्शन के दौरान बवाल, डाकबंगला चौराहे पर तनाव; पुलिस ने किया लाठीचार्ज और वॉटर कैनन का इस्तेमाल
बिहार • Sep 28, 2026

पटना में विरोध प्रदर्शन के दौरान बवाल, डाकबंगला चौराहे पर तनाव; पुलिस ने किया लाठीचार्ज और वॉटर कैनन का इस्तेमाल

पैरामेडिकल और नर्सिंग छात्रों सहित वामपंथी संगठन और छात्र विभिन्न मांगों को लेकर पटना में एकत्र हुए

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube