Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Crime

सलमान खान से 5 करोड़ रंगदारी मांगने के आरोप में एक युवक गिरफ्तार

द मिडिया टाईम्स डेस्क जमशेदपुर – सलमान खान से रंगदारी मांगने के आरोप में शेख हुसैन नामक युवक को पुलिस ने जमशेदपुर से गिरफ्तार कर लिया है। मुंबई पुलिस द्वारा…

Oct 24, 2024
2 min read
सलमान खान से 5 करोड़ रंगदारी मांगने के आरोप में एक युवक गिरफ्तार

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

द मिडिया टाईम्स डेस्क

जमशेदपुर – सलमान खान से रंगदारी मांगने के आरोप में शेख हुसैन नामक युवक को पुलिस ने जमशेदपुर से गिरफ्तार कर लिया है। मुंबई पुलिस द्वारा जमशेदपुर पुलिस के सहयोग से तीन दिनों की ताबड़तोड़ छापामारी के बाद यह बड़ी सफलता हासिल की है, बुधवार देर रात मानगो इलाके से शेख हुसैन को गिरफ्तार किया है , और उसका वह मोबाइल भी जब्त किया गया है, जिससे उसने धमकी भरा मैसेज भेजा था, शेख हुसैन पर आरोप है कि उसने सलमान खान से 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी और धमकी दी कि अगर पैसे नहीं दिए गए, तो सलमान खान की स्थिति पूर्व राजनेता बाबा सिद्दीकी से भी बदतर होगी,

उसने व्हाट्सएप पर यह संदेश भेजकर दावा किया कि वह लारेंस बिश्नोई गैंग का करीबी है और सलमान खान से बिश्नोई की दुश्मनी सुलझाने के लिए यह रकम मांगी जा रही है, धमकी को हल्के में न लेने की चेतावनी भी दी गई थी, जानकारी के अनुसार शेख हुसैन पेशे से साकची बाजार मे सब्जी बेचता है और उसने टीवी पर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई द्वारा सलमान खान की हत्या कराने की खबरें देखी थीं, उसी के आधार पर उसने यह कदम उठाया।

शेख हुसैन ने इंटरनेट पर मुंबई ट्रैफिक पुलिस का नंबर सर्च कर, उसके व्हाट्सएप नंबर पर धमकी भरा संदेश भेजा और फिर अपना मोबाइल बंद कर लिया था, 16 अक्टूबर को यह मैसेज मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने फोन नंबर को ट्रेस करना शुरू किया, जिससे पता चला कि यह मैसेज जमशेदपुर से किया गया था, फिर क्या था मुंबई पुलिस ने जमशेदपुर पुलिस की मदद से मानगो, जुगसलाई और बागबेड़ा में छापामारी की और अंततः शेख हुसैन को गिरफ्तार किया गया है, गुरुवार को उसे जमशेदपुर कोर्ट में प्रस्तुत कर ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई ले जाया जाएगा।

पुलिस अब यह पता लगाने मे जुटी है कि इसका कनेक्शन सही मे है या नहीं यह जाँच के बाद ही पता चलेगा,

वंही परिवार का कहना है कि वे लोग काफी गरीब है किसी तरह सब्जी बेंच कर परिवार का भरण पोषण करते है, परिवार की माने तो शेख गलती से मैसेज किया है, वह तो बाजार मे सब्जी बेंच कर घर चलाता है.

फिलहाल महराष्ट्र पुलिस बिना कैमरा जाँच की बातें कहा रही है, कैमरे पर उन्होंने कोई बात नहीं की।

RECOMMENDED FOR YOU

हिंदू कॉलेज के छात्र के कथित उत्पीड़न पर डीयू के तीन छात्र निलंबित
अपराध • Sep 28, 2026

हिंदू कॉलेज के छात्र के कथित उत्पीड़न पर डीयू के तीन छात्र निलंबित

लॉ सेंटर-II में एलएलबी की पढ़ाई कर रहे तीन छात्रों को दिल्ली पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया

The Media Times.Live News Desk
गोवा बीजेपी विधायक के बेटे पर सड़क विवाद के दौरान वकील को गाली देने और धमकी देने का आरोप
अपराध • Sep 27, 2026

गोवा बीजेपी विधायक के बेटे पर सड़क विवाद के दौरान वकील को गाली देने और धमकी देने का आरोप

एक 70 वर्षीय वकील ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि विधायक के बेटे ने सड़क संबंधी विवाद के दौरान अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और धमकियां दीं।

The Media Times.Live News Desk
22 वर्षीय निमिष ठाकुरिया गुवाहाटी होमस्टे में मृत पाए गए, दोस्त आसिफ अली गिरफ्तार
अपराध • Sep 26, 2026

22 वर्षीय निमिष ठाकुरिया गुवाहाटी होमस्टे में मृत पाए गए, दोस्त आसिफ अली गिरफ्तार

पुलिस को हत्या का संदेह है क्योंकि विश्वविद्यालय की एक छात्रा उस कमरे में मृत पाई गई जहां वह गिरफ्तार व्यक्ति के साथ रह रही थी

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube