Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Entertainment

साउथ में हमेशा जड़ से जुड़ी कहानी रहती है और जब वो हिंदी सिनेमा से जुड़ती है तो उभर कर आती है ।

बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल ने हाल ही में अपनी आगामी फिल्म ‘जाट’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान साउथ फिल्मों की सफलता और उनके निर्माण के तरीकों पर विचार व्यक्त किए।…

Mar 26, 2025
2 min read
साउथ में हमेशा जड़ से जुड़ी कहानी रहती है और जब वो हिंदी सिनेमा से जुड़ती है तो उभर कर आती है ।

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल ने हाल ही में अपनी आगामी फिल्म ‘जाट’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान साउथ फिल्मों की सफलता और उनके निर्माण के तरीकों पर विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि हम लोग शहरों में रहते हुए विदेशी प्रभाव में आ जाते हैं और अपने देश की असली कहानियों को पीछे छोड़ देते हैं। वहीं, साउथ इंडस्ट्री अपनी जड़ों से जुड़ी रहती है, जिससे उनकी फिल्में दर्शकों से गहराई से जुड़ती हैं। सनी देओल ने यह भी सुझाव दिया कि बॉलीवुड को अपनी जड़ों की ओर लौटकर ‘घातक’, ‘दामिनी’ और ‘अर्जुन’ जैसी फिल्में बनानी चाहिए, जो देश की मासूमियत और सच्चाई को दर्शाती हैं। 

उन्होंने साउथ के निर्माताओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि बॉलीवुड के प्रोड्यूसरों को उनसे सीखना चाहिए कि प्यार और समर्पण के साथ सिनेमा कैसे बनाया जाता है। सनी देओल ने यह भी मजाक में कहा कि वह साउथ में जाकर बसने पर विचार कर सकते हैं, क्योंकि वहां की फिल्म निर्माण प्रक्रिया उन्हें बहुत पसंद आई है। 

सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली है, जिसमें वह अपने प्रसिद्ध ‘ढाई किलो के हाथ’ की ताकत साउथ में दिखाने के लिए तैयार हैं।

साउथ फिल्मों के ब्लॉकबस्टर होने पर सनी देओल ने रिएक्ट किया. उन्होंने कहा, ‘हम लोग शहर में हैं तो फॉरेन से इन्फ्लुएंस हो जाते हैं, देश को भूल जाते हैं, देश की कहानियां पीछे छोड़ देते हैं. साउथ में हमेशा वो रहती है और जब वो हिंदी सिनेमा से जुड़ती है तो उभर कर आती है. हर आदमी ऐसी कहानियों से रिलेट करता है।

RECOMMENDED FOR YOU

पेरिस फैशन वीक में ऐश्वर्या राय बच्चन का जलवा, रैंप पर दिखा ग्लैमरस लुक
मनोरंजन • Sep 29, 2026

पेरिस फैशन वीक में ऐश्वर्या राय बच्चन का जलवा, रैंप पर दिखा ग्लैमरस लुक

बॉलीवुड अभिनेत्री ने लोरियल पेरिस के 'ले डेफिले' शो में काले गाउन और मोतियों से सजी केप में रैंप पर वॉक कर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा।

The Media Times.Live News Desk
संगीतकार शांतनु मोइत्रा को राष्ट्रीय लता मंगेशकर पुरस्कार 2026 मिला
मनोरंजन • Sep 29, 2026

संगीतकार शांतनु मोइत्रा को राष्ट्रीय लता मंगेशकर पुरस्कार 2026 मिला

सुगम संगीत में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए मध्य प्रदेश सरकार उन्हें सम्मानित करती है; इंदौर में पुरस्कार समारोह आयोजित

The Media Times.Live News Desk
सलमान खान ने एआई के दुरुपयोग के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया, कहा कि फर्जी वीडियो बनाने वालों को जेल होनी चाहिए
मनोरंजन • Sep 28, 2026

सलमान खान ने एआई के दुरुपयोग के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया, कहा कि फर्जी वीडियो बनाने वालों को जेल होनी चाहिए

अभिनेता ने नकली एआई वीडियो और अनधिकृत वॉयस डबिंग को एक गंभीर मुद्दा बताया और दुरुपयोग के खिलाफ सख्त कार्रवाई की आवश्यकता पर जोर दिया

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube