Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

सीतामढ़ी में भाई के शोक संदेश का कार्ड बांटकर घर लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, अफरातफरी

सीतामढ़ी में भाई के शोक संदेश का कार्ड बांटकर घर लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, अफरातफरी द मीडिया टाइम्स डेस्क सीतामढ़ी, 22 मई : इस वक्त सीतामढ़ी से…

May 22, 2026
3 min read
सीतामढ़ी में भाई के शोक संदेश का कार्ड बांटकर घर लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, अफरातफरी 

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

सीतामढ़ी में भाई के शोक संदेश का कार्ड बांटकर घर लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, अफरातफरी

द मीडिया टाइम्स डेस्क

सीतामढ़ी, 22 मई : इस वक्त सीतामढ़ी से बड़ी खबर सामने आ रही है। पुलिस के ऑपरेक्शन लंगड़ा अभियान चलाने के बाद भी अपराधियों के मनोबल पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। सीतामढ़ी जिले के कन्हौली थाना क्षेत्र के बेताही-कन्हौली मार्ग पर बेखौफ अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी।

बताया जा रहा है कि युवक अपने भाई की मौत के बाद शोक संदेश का कार्ड बांटकर घर लौट रहा था, तभी घात लगाए अपराधियों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। मृतक की पहचान भुतही थाना क्षेत्र के खुशनगरी निवासी योगेंद्र साहनी के रूप में हुई है। वह धरखन सहनी के पुत्र बताए जा रहे हैं। परिजनों के अनुसार हाल ही में उनके भाई का निधन हुआ था, जिसके बाद वह रिश्तेदारों और परिचितों के बीच शोक संदेश का कार्ड बांटने निकले थे।

बताया जा रहा है कि योगेंद्र साहनी एफजेड बाइक से वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान कन्हौली-बेताही पथ के खीर खिया टोला वार्ड संख्या-7 के पास पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन्हें निशाना बना लिया। अपराधियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। गोलियों की आवाज सुनते ही आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक अपराधियों ने बेहद करीब से युवक पर कई राउंड फायरिंग की। घटना में योगेंद्र साहनी को तीन गोलियां लगीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली लगते ही वह सड़क पर गिर पड़े। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। वहीं सूचना मिलने के बाद कन्हौली थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से खोखा बरामद किया है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

फिलहाल हत्या के पीछे की वजह साफ नहीं हो सकी है। पुलिस आपसी रंजिश समेत कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। वहीं इलाके में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को लेकर लोगों में नाराजगी भी देखने को मिल रही है।

पुलिस का कहना है कि जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इलाके में छापेमारी शुरू कर दी गई है और आसपास लगे CCTV कैमरों की भी जांच की जा रही है।

RECOMMENDED FOR YOU

पटना-इस्लामपुर स्पेशल ट्रेन को 26 फेरों के लिए बढ़ाया गया, 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगी; समय और मार्ग जानें
बिहार • Sep 29, 2026

पटना-इस्लामपुर स्पेशल ट्रेन को 26 फेरों के लिए बढ़ाया गया, 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगी; समय और मार्ग जानें

दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पटना-इस्लामपुर-पटना स्पेशल ट्रेन की परिचालन अवधि बढ़ा दी है. फतुहा के रास्ते चलने वाली ट्रेन की कुल 26 फेरे बढ़ाये गये हैं.

The Media Times.Live News Desk
पटना: 4 लाख म्यूटेशन आवेदन खारिज, 17,000 अभी भी लंबित; प्रत्येक उपखंड में मामलों की संख्या जानें
बिहार • Sep 29, 2026

पटना: 4 लाख म्यूटेशन आवेदन खारिज, 17,000 अभी भी लंबित; प्रत्येक उपखंड में मामलों की संख्या जानें

पटना जिले में नामांतरण, जमाबंदी अभिलेखों में सुधार और छूटी हुई जमाबंदी प्रविष्टियों को जोड़ने से संबंधित हजारों मामले लंबित हैं। ऑनलाइन सिस्टम शुरू होने के बाद अब तक लगभग 11 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से लगभग 4 लाख खारिज कर दिए गए हैं।

The Media Times.Live News Desk
पटना में विरोध प्रदर्शन के दौरान बवाल, डाकबंगला चौराहे पर तनाव; पुलिस ने किया लाठीचार्ज और वॉटर कैनन का इस्तेमाल
बिहार • Sep 28, 2026

पटना में विरोध प्रदर्शन के दौरान बवाल, डाकबंगला चौराहे पर तनाव; पुलिस ने किया लाठीचार्ज और वॉटर कैनन का इस्तेमाल

पैरामेडिकल और नर्सिंग छात्रों सहित वामपंथी संगठन और छात्र विभिन्न मांगों को लेकर पटना में एकत्र हुए

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube