Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री का विपक्ष पर हमला, श्रवण कुमार बोले-अब जनता विकास और भाईचारे की राजनीति चाहती है, विकास योजनाओं का किया उद्घाटन

सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री का विपक्ष पर हमला, श्रवण कुमार बोले-अब जनता विकास और भाईचारे की राजनीति चाहती है, विकास योजनाओं का किया उद्घाटन   द मीडिया टाइम्स डेस्क पटना,…

May 21, 2026
2 min read
सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री का विपक्ष पर हमला, श्रवण कुमार बोले-अब जनता विकास और भाईचारे की राजनीति चाहती है, विकास योजनाओं का किया उद्घाटन

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री का विपक्ष पर हमला, श्रवण कुमार बोले-अब जनता विकास और भाईचारे की राजनीति चाहती है, विकास योजनाओं का किया उद्घाटन

द मीडिया टाइम्स डेस्क

पटना, 21 मई : बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं सूचना जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार ने वियावानी और मधडा गांव में करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से बनी पीसीसी ढलाई और तालाब सौंदर्यीकरण योजना का उद्घाटन किया। इस मौके पर कौशलेंद्र कुमार भी मौजूद रहे। उद्घाटन समारोह के दौरान मंत्री श्रवण कुमार ने विकास कार्यों के साथ-साथ राजनीतिक मुद्दों पर भी विपक्ष को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे हैं, जिससे साफ है कि अब जनता विकास, तरक्की और आपसी भाईचारे की राजनीति चाहती है। राजद द्वारा चलाए जा रहे पोस्टर वार पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री ने महागठबंधन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को देश चलाने की जिम्मेदारी मिली है और वे अपने दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं, जबकि विपक्ष के पास कोई जिम्मेदारी नहीं है, इसलिए वह सिर्फ टिप्पणी और आलोचना की राजनीति कर रहा है।मंत्री ने कहा कि विपक्ष को यह समझने की जरूरत है कि आज देश और दुनिया किस दिशा में आगे बढ़ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष सिर्फ राज्य और देश को नीचा दिखाने में लगा हुआ है, जबकि प्रधानमंत्री देश को आगे बढ़ाने के काम में जुटे हैं।

RECOMMENDED FOR YOU

पटना-इस्लामपुर स्पेशल ट्रेन को 26 फेरों के लिए बढ़ाया गया, 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगी; समय और मार्ग जानें
बिहार • Sep 29, 2026

पटना-इस्लामपुर स्पेशल ट्रेन को 26 फेरों के लिए बढ़ाया गया, 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगी; समय और मार्ग जानें

दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पटना-इस्लामपुर-पटना स्पेशल ट्रेन की परिचालन अवधि बढ़ा दी है. फतुहा के रास्ते चलने वाली ट्रेन की कुल 26 फेरे बढ़ाये गये हैं.

The Media Times.Live News Desk
पटना: 4 लाख म्यूटेशन आवेदन खारिज, 17,000 अभी भी लंबित; प्रत्येक उपखंड में मामलों की संख्या जानें
बिहार • Sep 29, 2026

पटना: 4 लाख म्यूटेशन आवेदन खारिज, 17,000 अभी भी लंबित; प्रत्येक उपखंड में मामलों की संख्या जानें

पटना जिले में नामांतरण, जमाबंदी अभिलेखों में सुधार और छूटी हुई जमाबंदी प्रविष्टियों को जोड़ने से संबंधित हजारों मामले लंबित हैं। ऑनलाइन सिस्टम शुरू होने के बाद अब तक लगभग 11 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से लगभग 4 लाख खारिज कर दिए गए हैं।

The Media Times.Live News Desk
पटना में विरोध प्रदर्शन के दौरान बवाल, डाकबंगला चौराहे पर तनाव; पुलिस ने किया लाठीचार्ज और वॉटर कैनन का इस्तेमाल
बिहार • Sep 28, 2026

पटना में विरोध प्रदर्शन के दौरान बवाल, डाकबंगला चौराहे पर तनाव; पुलिस ने किया लाठीचार्ज और वॉटर कैनन का इस्तेमाल

पैरामेडिकल और नर्सिंग छात्रों सहित वामपंथी संगठन और छात्र विभिन्न मांगों को लेकर पटना में एकत्र हुए

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube