Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

५+३+३+४

द मीडिया टाइम्स- मोहित श्रीवास्तव  डेस्क: शिक्षा। शिक्षा नीति। नई शिक्षा नीति। भारतीय नई शिक्षा नीति। शिक्षा, जो “ज्ञान और चरित्र निर्माण” के आधार पर परिभाषित होता है, इसके लिए,…

Sep 1, 2024
3 min read
५+३+३+४

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

द मीडिया टाइम्स- मोहित श्रीवास्तव 

डेस्क: शिक्षा। शिक्षा नीति। नई शिक्षा नीति। भारतीय नई शिक्षा नीति। शिक्षा, जो “ज्ञान और चरित्र निर्माण” के आधार पर परिभाषित होता है, इसके लिए, अपने देश, भारत में एक “नई शिक्षा नीति” आई है। यह शिक्षा नीति, “डॉ. कृष्णास्वामी कस्तुरीरंगन” के अध्यक्षता में, “वर्ष २०२०” में आया।

लेकिन, आगे बढ़ने से पहले, सबसे पहले यह प्रश्न की इस शिक्षा नीति की आवश्यकता क्यूं पड़ी। जब भी, किसी चीज का कुछ नया आता है तो, इसका अर्थ यह हुआ की यह चीज पहले से चल रहा था और उसमें “संसोधन” कर, “कुछ या बहुत” नयापन आया है। भारत में पहले से, और भारत का पहला शिक्षा नीति, “वर्ष १९८६” में आया था। फिर, “वर्ष १९९२” में, इसमें कुछ संसोधन किया गया था। लेकिन, वर्ष २०२० वाले शिक्षा नीति में व्यापक बदलाव है, इसीलिए इसे नई शिक्षा नीति या भारत का “दूसरा शिक्षा नीति” बताया जाता है।

यह शिक्षा नीति, “५+३+३+४ संरचना” में आया है , जिसका उद्देश्य पारंपरिक शिक्षण प्रणाली को बदलना और अनुकूलित करना है ताकि शिक्षार्थियों की उभरती जरूरतों को अच्छे ढंग से पूरा किया जा सके। ५(आधारभूत चरण), ३(प्राथमिक चरण), ३(मध्य चरण), ४(माध्यमिक चरण) – इसके चार चरण हैं। इस प्रणाली का उद्देश्य एक समग्र शैक्षणिक वातावरण बनाना है।

और भी, बहुत सारे बदलाव और नयापन है, इस शिक्षा प्रणाली में। बहुत। लेकिन बात यह है की, भारत को इतने बड़े शिक्षा बदलाव या क्रांति की आवश्यकता क्यूं पड़ी? इस प्रश्न का सीधा सा उत्तर है की, १९४७ के बाद वाले भारत की अभी तक की शिक्षा प्रणाली, सही नहीं था। यह भी सुनिश्चित नहीं किया जा सकता की यह नया शिक्षा नीति, भारत के लिए लाभकारी होगा। भारत, जो आदि-अनादि काल से “विश्वगुरु(शिक्षाभूमि)” रहा, जिसने संसार को सबसे अच्छा शिक्षा प्रणाली “गुरुकुल” दिया इत्यादि – वो भारत, अब शिक्षा के दयनीय स्थिति में आ चुका है। अपने देश की भाषा, “हिन्दी, संस्कृत, तमिल” इत्यादि के स्थान पर विदेशी भाषा “अंग्रेजी, फ्रेंच” इत्यादि को महत्व देना, भारत के लोगों के “शैक्षणिक दिवालियापन” को दर्शाता है। शिक्षा, नौकरी के लिए और नौकरी मिलने पर शिक्षा को त्याग देना, भारत के लोगों के शैक्षणिक दिवालियापन का एक और उदाहरण है। शिक्षा के लिए, दुसरे देश में जाने की प्रवृत्ति भी भारतीय शिक्षा का बर्बाद कर रहा है। और भी बहुत कुछ है, जो “विश्वगुरु को विश्वविद्यार्थी” बना रहा है।

सरकारें आएंगी, सरकारें जाएंगी। शिक्षा नीति आएगा, शिक्षा नीति बदलेगा, शिक्षा नीति जाएगा। लेकिन

शिक्षा रहना चाहिए। हां, शिक्षा रहना चाहिए।

RECOMMENDED FOR YOU

पटना-इस्लामपुर स्पेशल ट्रेन को 26 फेरों के लिए बढ़ाया गया, 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगी; समय और मार्ग जानें
बिहार • Sep 29, 2026

पटना-इस्लामपुर स्पेशल ट्रेन को 26 फेरों के लिए बढ़ाया गया, 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगी; समय और मार्ग जानें

दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पटना-इस्लामपुर-पटना स्पेशल ट्रेन की परिचालन अवधि बढ़ा दी है. फतुहा के रास्ते चलने वाली ट्रेन की कुल 26 फेरे बढ़ाये गये हैं.

The Media Times.Live News Desk
पटना: 4 लाख म्यूटेशन आवेदन खारिज, 17,000 अभी भी लंबित; प्रत्येक उपखंड में मामलों की संख्या जानें
बिहार • Sep 29, 2026

पटना: 4 लाख म्यूटेशन आवेदन खारिज, 17,000 अभी भी लंबित; प्रत्येक उपखंड में मामलों की संख्या जानें

पटना जिले में नामांतरण, जमाबंदी अभिलेखों में सुधार और छूटी हुई जमाबंदी प्रविष्टियों को जोड़ने से संबंधित हजारों मामले लंबित हैं। ऑनलाइन सिस्टम शुरू होने के बाद अब तक लगभग 11 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से लगभग 4 लाख खारिज कर दिए गए हैं।

The Media Times.Live News Desk
पटना में विरोध प्रदर्शन के दौरान बवाल, डाकबंगला चौराहे पर तनाव; पुलिस ने किया लाठीचार्ज और वॉटर कैनन का इस्तेमाल
बिहार • Sep 28, 2026

पटना में विरोध प्रदर्शन के दौरान बवाल, डाकबंगला चौराहे पर तनाव; पुलिस ने किया लाठीचार्ज और वॉटर कैनन का इस्तेमाल

पैरामेडिकल और नर्सिंग छात्रों सहित वामपंथी संगठन और छात्र विभिन्न मांगों को लेकर पटना में एकत्र हुए

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube