Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Entertainment

रणवीर अल्लाहबादिया के विवादित बयान पर मचा बवाल, CM फडणवीस ने दिए कड़ी कार्रवाई के आदेश

मुंबई: यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया (बीयर बाइसेप्स) अपने विवादित बयान को लेकर बुरी तरह घिर चुके हैं। इंडियाज़ गॉट लैटेंट शो में उन्होंने माता-पिता के रिश्तों पर एक भद्दी टिप्पणी की,…

Feb 10, 2025
2 min read
रणवीर अल्लाहबादिया के विवादित बयान पर मचा बवाल, CM फडणवीस ने दिए कड़ी कार्रवाई के आदेश

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

मुंबई: यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया (बीयर बाइसेप्स) अपने विवादित बयान को लेकर बुरी तरह घिर चुके हैं। इंडियाज़ गॉट लैटेंट शो में उन्होंने माता-पिता के रिश्तों पर एक भद्दी टिप्पणी की, जिससे सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया। जनता ने शो के बहिष्कार की मांग उठाई और इस बयान को अश्लीलता और अनैतिकता की सारी हदें पार करने वाला बताया।

CM फडणवीस की चेतावनी – “बर्दाश्त नहीं होगी ये गंदगी”

इस विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा,”कुछ बातें बहुत भद्दे तरीके से कही गई हैं, जो पूरी तरह गलत हैं। हर किसी को बोलने की आज़ादी है, लेकिन जब यह दूसरों के अधिकारों का हनन करने लगे, तो यह आज़ादी नहीं, अपराध बन जाती है।”मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि “अश्लीलता के भी कुछ नियम होते हैं, अगर कोई उन्हें पार करता है तो कार्रवाई ज़रूरी है।”

रणवीर और शो पर दर्ज हुईं शिकायतें

इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया। कई संगठनों ने इंडियाज़ गॉट लैटेंट और रणवीर अल्लाहबादिया पर युवाओं को गलत संदेश देने और समाज में गंदगी फैलाने का आरोप लगाया।

हिंदू आईटी सेल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में शिकायत दर्ज करवाई और इस शो को बैन करने की मांग की है।

क्या OTT और सोशल मीडिया पर रोक लगेगी?

रणवीर अल्लाहबादिया का मामला अब सेंसरशिप और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर बहस छेड़ चुका है। क्या मनोरंजन के नाम पर अब इस तरह की भाषा को खुली छूट मिलनी चाहिए? क्या सरकार इस पर कोई ठोस कदम उठाएगी? यह देखना दिलचस्प होगा कि इस विवाद का अंत कहां होता है।

RECOMMENDED FOR YOU

पॅरिस फॅशन वीकमध्ये ऐश्वर्या राय बच्चन वळली, रॅम्पवर ग्लॅमरस लूक
मनोरंजन • Sep 29, 2026

पॅरिस फॅशन वीकमध्ये ऐश्वर्या राय बच्चन वळली, रॅम्पवर ग्लॅमरस लूक

बॉलीवूड अभिनेत्रीने L'Oréal Paris' Le Défilé' शोमध्ये रॅम्पवर चालत काळ्या रंगाचा गाऊन आणि मोत्याने सुशोभित केपमध्ये लक्ष वेधून घेतले.

The Media Times.Live News Desk
संगीतकार शंतनू मोईत्रा यांना राष्ट्रीय लता मंगेशकर पुरस्कार 2026
मनोरंजन • Sep 29, 2026

संगीतकार शंतनू मोईत्रा यांना राष्ट्रीय लता मंगेशकर पुरस्कार 2026

सुगम संगीतातील त्यांच्या उल्लेखनीय योगदानाबद्दल मध्य प्रदेश सरकार त्यांचा सन्मान करते; इंदूरमध्ये पुरस्कार सोहळा पार पडला

The Media Times.Live News Desk
एआयच्या गैरवापराच्या विरोधात सलमान खानने कठोर भूमिका घेतली, खोटे व्हिडिओ बनवणाऱ्यांना तुरुंगात टाकले पाहिजे
मनोरंजन • Sep 28, 2026

एआयच्या गैरवापराच्या विरोधात सलमान खानने कठोर भूमिका घेतली, खोटे व्हिडिओ बनवणाऱ्यांना तुरुंगात टाकले पाहिजे

अभिनेत्याने बनावट एआय व्हिडिओ आणि अनधिकृत व्हॉइस डबिंग ही एक गंभीर समस्या असल्याचे म्हटले आणि गैरवापराच्या विरोधात कठोर कारवाई करण्याची आवश्यकता यावर जोर दिला.

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube