Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Crime

161 दिन बाद कोलकाता की ‘निर्भया’ को मिला न्याय, कोर्ट के फैसले से गूंजा सच

द मीडिया टाइम्स डेस्क  कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में महिला डॉक्टर से रेप और हत्या के मामले में आखिरकार न्याय का सूरज चमका। सियालदह कोर्ट ने…

Jan 18, 2025
2 min read
161 दिन बाद कोलकाता की ‘निर्भया’ को मिला न्याय, कोर्ट के फैसले से गूंजा सच  

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

द मीडिया टाइम्स डेस्क 

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में महिला डॉक्टर से रेप और हत्या के मामले में आखिरकार न्याय का सूरज चमका। सियालदह कोर्ट ने संजय रॉय को इस जघन्य अपराध का दोषी करार दिया है। इस फैसले के दौरान कोर्ट में पीड़िता के माता-पिता की आंखों में आंसू थे, लेकिन उन आंसुओं में दर्द के साथ न्याय का सुकून भी था। 20 जनवरी 2025 को आरोपी को सजा सुनाई जाएगी।

‘मुझे फंसाया गया है’

आरोपी संजय रॉय ने कोर्ट में दावा किया, “मैंने यह अपराध नहीं किया। मुझे झूठे मामले में फंसाया जा रहा है। इसमें एक आईपीएस अधिकारी भी शामिल है।” लेकिन सबूत और गवाहों के बयान ने कोर्ट को सच के करीब ला दिया।

घटना ने हिला दिया पूरा देश

9 अगस्त 2024 को आरजी कर मेडिकल कॉलेज के सेमिनार रूम में महिला डॉक्टर का शव मिला, जिसमें कई चोटों के निशान थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने इस दर्दनाक सच से पर्दा उठाया कि पीड़िता के साथ रेप के बाद उसका गला घोंटकर हत्या कर दी गई। हत्या से पहले आरोपी ने यह सुनिश्चित करने के लिए गला दो बार घोंटा कि पीड़िता की मौत हो चुकी है।

गवाही ने मजबूत किया मामला 

इस मामले की जांच के दौरान 50 गवाहों से पूछताछ की गई। मेडिकल रिपोर्ट, गवाहों के बयान और अन्य सबूतों ने संजय रॉय को दोषी साबित किया। कोर्ट ने बताया कि आरोपी पर बीएनएस की धारा 64, 66, और 103/1 के तहत केस दर्ज किया गया था।

पूरे देश ने उठाई आवाज

इस घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। कोलकाता के जूनियर डॉक्टरों ने पीड़िता को न्याय दिलाने और सरकारी अस्पतालों में सुरक्षा बढ़ाने की मांग को लेकर लंबे समय तक प्रदर्शन किया। इन विरोध प्रदर्शनों की वजह से राज्य की स्वास्थ्य सेवाएं भी दो महीने तक प्रभावित रहीं। अब सभी की नजरें 20 जनवरी 2025 पर हैं, जब कोर्ट संजय रॉय को उसकी सजा सुनाएगा। इस फैसले ने यह साबित कर दिया कि न्याय में देरी हो सकती है, लेकिन अंधकार के बाद उजाले की उम्मीद कभी खत्म नहीं होती।

RECOMMENDED FOR YOU

हिंदू महाविद्यालयातील विद्यार्थिनीचा छळ केल्याप्रकरणी डीयूच्या तीन विद्यार्थ्यांना निलंबित करण्यात आले आहे

हिंदू महाविद्यालयातील विद्यार्थिनीचा छळ केल्याप्रकरणी डीयूच्या तीन विद्यार्थ्यांना निलंबित करण्यात आले आहे

दिल्ली पोलिसांनी एफआयआर नोंदवल्यानंतर लॉ सेंटर-२ मध्ये एलएलबी करत असलेल्या तीन विद्यार्थ्यांना तत्काळ निलंबित करण्यात आले.

The Media Times.Live News Desk
गोव्यातील भाजप आमदाराच्या मुलावर रस्त्याच्या वादात वकिलाला शिवीगाळ आणि धमकी दिल्याचा आरोप

गोव्यातील भाजप आमदाराच्या मुलावर रस्त्याच्या वादात वकिलाला शिवीगाळ आणि धमकी दिल्याचा आरोप

रस्त्याच्या वादात आमदाराच्या मुलाने अपमानास्पद भाषा वापरली आणि धमक्या दिल्याचा आरोप करत एका 70 वर्षीय वकिलाने पोलिसांत तक्रार दाखल केली आहे.

The Media Times.Live News Desk
22 वर्षीय निमिष ठाकुरिया गुवाहाटी होमस्टेमध्ये मृतावस्थेत आढळली, मित्र आसिफ अलीला अटक

22 वर्षीय निमिष ठाकुरिया गुवाहाटी होमस्टेमध्ये मृतावस्थेत आढळली, मित्र आसिफ अलीला अटक

अटक केलेल्या व्यक्तीसोबत ती राहत असलेल्या खोलीत विद्यापीठाची विद्यार्थिनी मृतावस्थेत आढळून आल्याने पोलिसांनी हत्येचा संशय व्यक्त केला आहे

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube